&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जयपुर कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने भांकरोटा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आगरा से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और टैबलेट्स मंगवाकर जयपुर में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 37 हजार 410 टैबलेट्स और कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े बाकि लोगों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है..जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सीएसटी ने भांकरोटा थाना इलाके में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और टैबलेट्स मंगवाकर जयपुर में सप्लाई करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश संपत सिंह शेखावत, अंकुश अग्रवाल और अभिराज सिंह को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल के कुल 37 हजार 410 कैप्सूल और टेबलेट्स बरामद किए है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आगरा से ट्रांसपोर्ट के जरिए अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाकर अपने नेटवर्क के जरिए सप्लाई करते थे. आरोपियों से पूछताछ और उनके सहयोगियों की तलाश जारी है.
इसी प्रकार से मानसरोवर थाना इलाके से एक करोड रुपए से अधिक की स्मैक बरामद की गई. वहीं एक अन्य कार्रवाई में 20 लाख रुपए से अधिक की MD ड्रग बरामद की गई. जोसफ ने नशे के खिलाफ लड़ाई में आमजन से भी सहयोग की अपील की है और कहा कि जयपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों और बिक्री करने वाले पैडलर के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. नशे की तस्करी करने वालों पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई जारी रहेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!