&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Viral Video: राजधानी जयपुर में देर रात आसमान में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शुक्रवार देर रात तकरीबन 2 बजे शहर के कई इलाकों में अचानक आसमान से आग के गोले नीचे गिरते दिखाई दिए. घाटगेट इलाके के लोगों ने घरों की छतों पर जाकर इस नजारे को देखा और कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में इसे कैद भी कर लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में चमकते हुए जलते गोले दिखाई दिए, जो तेजी से धरती की ओर आते हुए नजर आए. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह उल्का पिंड की घटना रही होगी. खगोल विज्ञान के अनुसार, जब अंतरिक्ष से कोई पत्थरनुमा पिंड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है तो घर्षण की वजह से जलने लगता है और चमकदार रोशनी पैदा करता है. यही कारण है कि लोग इसे 'आग के गोले' कहते हैं.
#Jaipur में देर रात आसमान में दिखा अजीब नजारा, रात करीब 2 बजे आसमान से नीचे गिरते दिखे आग के गोले#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/6LiHzqPukL
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) September 20, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने रात का यह नजारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि जिंदगी में पहली बार ऐसा दृश्य देखा. ट्विटर (X) पर भी इस वीडियो ने हलचल मचा दी है.
वैज्ञानिकों की नजर
हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वास्तव में उल्का पिंड ही थे या कोई और खगोलीय घटना. वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर महीने में कई बार उल्का वर्षा की घटनाएं होती हैं और यह उसी का हिस्सा हो सकता है.
फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो की ZEE Rajasthan ने पुष्टि नहीं की है. लेकिन आसमान में दिखे इन चमकते गोलों ने लोगों में कौतूहल जरूर बढ़ा दिया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!