Nirmal Choudhary: छात्र नेता निर्मल चौधरी को जमानत दे दी गई है. साल 2022 के एक मुकदमे में बीते दिन यानी 21 जून 2025 को गिरफ्तारी की गई थी. 22 जून यानी आज कोर्ट में पेश किया गया था.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Nirmal Choudhary: जयपुर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्र नेता निर्मल चौधरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. छात्र नेता निर्मल चौधरी को जमानत मिली. साल 2022 के एक मुकदमे में गांधी नगर थाना पुलिस द्वारा बीते दिन यानी 21 जून 2025 को गिरफ्तारी की गई थी. निर्मल चौधरी को आज यानी 22 जून को कोर्ट में पेश किया गया था.
बता दें कि युवा नेता निर्मल चौधरी का कल यानी 21 जून को परीक्षा केंद्र से हिरासत में लिया गया था. निर्मल चौधरी के साथ विधायक अभिमन्यु पूनिया भी पुलिस की गाड़ी में बैठकर थाने पहुंचे थे. अभिमन्यु पूनिया गांधी नगर थाने पर पुलिस की गाड़ी से नीचे उतरे और जब उसको जानकारी दी गई कि साल 2022 के मुकदमे में निर्मल की गिरफ्तारी हुई है, तो वह गांधी नगर थाने से वापस चले गए थे.
वहीं, इस गिरफ्तारी पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि यह मामला साल 2022 का है, जिसमें राजकार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप है.
मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि जांच कांग्रेस सरकार के समय पूरी हो गई थी और आरोपी पाए जाने पर गिरफ्तारी सामान्य प्रक्रिया है. पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं आता और यह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास करने की बात कही.
इसके साथ ही पटेल ने कहा कि उनकी सरकार न्याय प्रक्रिया में विश्वास करती है और किसी के प्रति द्वेष भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.
इसके साथ ही पटेल ने कहा कि उनकी सरकार न्याय प्रक्रिया में विश्वास करती है और किसी के प्रति द्वेष भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. वहीं, उन्होंने कहा कि जोधपुर के ड्रेनेज सिस्टम पर चिंता जताई और कहा कि भैरवनला और नांदड़ी का नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से शहर को इस बरसात के मौसम में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!