राजस्थान कॉलेज में छात्रों के साथ अभद्रता, प्राचार्य कक्ष में धक्का-मुक्की

Jaipur News: जयपुर के राजस्थान कॉलेज में छात्रों के साथ अभद्रता! छात्र नेता उमेश मीणा को छत की खराबी और पंखों की समस्या उठाने पर शिक्षकों ने कॉलर पकड़कर बाहर निकाला. प्रशासन की संवेदनहीनता से छात्रों में डर का माहौल.

राजस्थान कॉलेज में छात्रों के साथ अभद्रता, प्राचार्य कक्ष में धक्का-मुक्की
Image Credit: Jaipur News:

Jaipur News: जयपुर के राजस्थान कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अपनी समस्याओं को लेकर बेबस और लाचार नजर आ रहे हैं. प्रदेश के विभिन्न जिलों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जयपुर आने वाले इन छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन के असहयोग और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है.

हाल ही में एक गंभीर घटना सामने आई, जब छात्र नेता उमेश मीणा ने कॉलेज में बार-बार गिरने वाली छत के चुने और खराब पंखों की समस्या को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया. उमेश अपने साथी छात्रों के साथ इस समस्या को उठाने गए थे, लेकिन कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने उनके साथ अभद्रता की. शिक्षकों ने उमेश की कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की और उन्हें प्राचार्य के कक्ष से बाहर निकाल दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

उमेश का कहना है कि कॉलेज के कई कमरों की छत से लगातार चुना गिरता रहता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है. इसके अलावा, छत से पानी टपकने और सीलन की वजह से कमरों में असुरक्षित माहौल है, जिसके कारण छात्रों में डर का माहौल व्याप्त है. छात्रों ने इन समस्याओं को ठीक करवाने की मांग के लिए प्राचार्य से मिलने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षकों के इस व्यवहार ने उनकी हिम्मत तोड़ दी.

इस घटना ने न केवल छात्रों के बीच आक्रोश पैदा किया है, बल्कि कॉलेज प्रशासन की संवेदनहीनता और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति को भी उजागर किया है. छात्रों का कहना है कि उनकी मूलभूत सुविधाओं की मांग को नजरअंदाज करना और उनके साथ मारपीट जैसा व्यवहार करना निंदनीय है.

यह स्थिति न केवल छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि उनके शैक्षणिक भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है. इस घटना ने कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग को और मजबूत किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaisalmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More