जयपुर में झाड़ू लेकर उतरे मंत्री और महापौर, एक दिन, एक घंटा, एक साथ सफाई

Jaipur News : जयपुर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रामनिवास बाग में लोग जुटे और श्रमदान किया. इस दौरान 10 स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान भी किया गया. कार्यक्रम में मंत्री जोगाराम पटेल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई.
 

जयपुर में झाड़ू लेकर उतरे मंत्री और महापौर, एक दिन, एक घंटा, एक साथ सफाई
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News : जयपुर में रामनिवास बाग में चला स्वच्छता की सेवा अभियान इस बार सिर्फ रस्मी झाड़ू तक सीमित नहीं रहा. मंच से भाषण और फोटो सेशन के बजाय मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने उन लोगों के बीच बैठकर समय बिताया, जिनकी मेहनत से रोज शहर चमकता है. स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हुए इस अभियान में प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, मेयर कुसुम यादव कलक्टर से लेकर आयुक्त ने जहां झाड़ू लगाई, वहीं बाद में स्वच्छता प्रहरियों के साथ बैठकर उनकी रोज़मर्रा की मुश्किलें जानीं.

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रामनिवास बाग में सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत शहर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी आमजन के साथ श्रमदान करते दिखाई दिए. इस दौरान जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव, ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित निगम अधिकारी झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देते नज़र आए.

Add Zee News as a Preferred Source

मंत्री जोगाराम पटेल ने मौके पर दस स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ये प्रहरी हमारे लिए सिर्फ सफाई कर्मचारी नहीं, बल्कि शहर की असली ताकत हैं. इन्हें जयपुरवासी सेल्यूट करते हैं. मौके पर मौजूद 10 स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित भी किया गया. हमारे स्वच्छता प्रहरी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. अब समय है कि पूरा जयपुर सफाई में नंबर वन बनने के लिए जुट जाए.

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शुरू हुआ यह अभियान देशभर में जन आंदोलन का रूप ले चुका है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सफाई की शुरुआत अपने घर, गली और मोहल्ले से करें। वहीं महापौर कुसुम यादव ने अल्बर्ट हॉल पर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार जताते हुए जयपुर को स्वच्छता में अव्वल लाने का संकल्प दोहराया।.कार्यक्रम के दौरान रामनिवास बाग में पौधरोपण भी किया गया और मंत्री जोगाराम पटेल ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई. इसके बाद मंत्री, विधायक और महापौर ने स्वच्छता प्रहरियों के साथ चाय पर चर्चा की और उनकी दिनचर्या व अनुभवों के बारे में जानकारी ली.

बहरहाल, रामनिवास बाग से उठी यह पहल यह संदेश देती है कि स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और जीवन की प्रतिबद्धता है. जब हम सभी एक जुट होकर काम करें, तो जयपुर को सफाई में नंबर वन बनाना कोई दूर का सपना नहीं. एक झाड़ू, एक पौधा और एक चाय की प्याली. ये छोटे-छोटे कदम शहर में बड़ी बदलाव की नींव रख रहे हैं. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उठाया गया यह कदम पूरे शहर के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है और जयपुरवासी भी अब स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author