Jaipur: स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में टॉप-3 लक्ष्य, 150 वार्ड OIC एक साथ फील्ड पर उतरे

स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में टॉप-3 में शामिल होने के लिए नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने सफाई व्यवस्था की सख्त मॉनिटरिंग शुरू कर दी है. नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर ग्रेटर क्षेत्र के 150 वार्डों में वार्ड OIC सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक फील्ड में जाकर सफाई की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं. 

Jaipur: स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में टॉप-3 लक्ष्य, 150 वार्ड OIC एक साथ फील्ड पर उतरे
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में टॉप-3 में आने के लक्ष्य के साथ नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग शुरू की. निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर ग्रेटर क्षेत्राधिकार के 150 वार्डों में 150 वार्ड OIC सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक फील्ड में पहुंचे और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया.

विद्याधर नगर जोन के वार्ड-31, 33, 34 और 37 में खुद आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने मौके पर सफाई व्यवस्था परखते हुए गंदगी फैलाने वालों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए. सांगानेर के वार्ड-99 में गंदगी फैलाने वालों से 5,000 कैरिंग चार्ज वसूला गया. महेश नगर वार्ड-136 में सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर 1,700 का चालान किया.

Add Zee News as a Preferred Source

सड़क पर मलबा डालने पर एक व्यक्ति से 5,000 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला गया. वार्डों में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों की ड्रेस और उपस्थिति, सफाई बीट, ओपन कचरा डिपो की स्थिति, बैकलेन सफाई, पार्क और पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई, कचरा पात्र, नालों पर जालियां, अवैध बैनर-पोस्टर, निर्माणाधीन भवनों पर पर्दे, C&D वेस्ट प्रबंधन सहित 13 बिंदुओं पर जांच की गई.

आयुक्त डॉ. सैनी ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता है. तकनीक, प्रभावी मॉनिटरिंग और जनजागरूकता से ही स्वच्छ और सुंदर जयपुर का लक्ष्य पूरा होगा. नवाचार के तहत न केवल सफाई कर्मचारी और जोन उपायुक्त, बल्कि वित्तीय सलाहकार, उप विधि परामर्शी, उप नगर नियोजक, रजिस्ट्रार, एसीपी, पीआरओ, इंजीनियरिंग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी सफाई मॉनिटरिंग में फील्ड पर सक्रिय रहे. हर वार्ड OIC अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसके आधार पर वार्ड रैंकिंग भी तय की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More