Rajasthan News: राजस्थान में चीन एवं तुर्की के उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा. स्वदेशी जागरण मंच की ओर से इसके लिए जन जागरण अभियान शुरू किया जा रहा है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: स्वदेशी जागरण मंच ने एक बार देश में स्वदेशी के लिए अभियान शुरू किया है. मंच ने 12 जून को नई दिल्ली से अभियान का शंखनाद किया है. अभियान की थीम 'स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान' रखी गई है. इस अभियान के तहत देश भर में स्वदेशी के लिए जन जागरण किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत आर्थिक रूप से सशक्त बन सके. बरसों बाद एक बार फिर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से इस तरह का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में स्वदेशी के लिए काम कर रही कई संस्थाओं के साथ ही एनजीओ और अन्य संगठनों का सहयोग लिया जाएगा.
अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच कार्यकर्ता गांव ढाणी पहुंचकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए समझाएंगे. इस दौरान पर्चे भी छपवाए गए हैं जिनमें बताया गया है कि दैनिक उपयोग की कौन सी वस्तुएं हैं जो विदेशी हैं और उनकी जगह कौन सी स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग किया जा सकता है. मोहल्ले और घरों में खासकर महिलाओं तक सझाया जाएगा कि स्वदेशी वस्तुएं उपयोग के साथ ही देश की आर्थिक सेहत के लिए ठीक है. इधर अभियान शुरू करने से पहले स्वदेशी जागरण मंच जगह जगह बैठकें कर कार्यकर्ताओं को अभियान के लिए तैयार कर रहा है.
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से हाल प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई और इसके बाद आज शुक्रवार को जगतपुरा में मंच की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मंच के प्रांत सह संयोजक लोकेंद्र सिंह नरूका ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन और तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन कर भारत के खिलाफ भूमिका निभाई है. इन देशों को करारा जवाब देने का सबसे सशक्त माध्यम है, उनके उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार किया जाए। इसलिए विदेशी बहिष्कार के तहत प्रमुख रूप से चीनी वस्तुओं के साथ ही तुर्की के उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा. स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग होगा तो देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. देश की अर्थव्यवस्था भी विश्व में चौथे स्थान से बढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी.
अभियान के दौरान मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्थानीय व्यापारियों से स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प भी कराएंगे. स्थानीय व्यापारियों से कहा जाएगा कि वो केवल स्वदेशी वस्तुएं ही बेचें ताकि लोगों को दुकानों पर विदेशी वस्तुएं नहीं मिलेंगी तो वो स्वदेशी से ही काम चलाएंगे. दुकानदारों के अलावा भी सामूहिक रूप से लोगों को भी स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!