Rajasthan Teacher Recruitment : शिक्षक भर्ती तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी आवेदन से वंचित, जानें क्यों ?

Jaipur News : जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के फैसले से 5 लाख बीएड और रीट पास अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो गए हैं. वहीं, करीब 80 हजार विशेष शिक्षा डिग्रीधारी भी आवेदन नहीं कर पाएंगे.
 

Rajasthan Teacher Recruitment : शिक्षक भर्ती तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी आवेदन से वंचित, जानें क्यों ?

Rajasthan Teacher Recruitment : जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल-1 और लेवल-2 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,लेकिन इस बार के नोटिफिकेशन ने लाखों अभ्यर्थियों को झटका दे दिया है. बोर्ड ने लेवल-2 में सामान्य शिक्षा और विशेष शिक्षा दोनों ही वर्गों के पदों को बाहर कर दिया है.

इसके चलते लगभग 5 लाख बीएड और रीट पास अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो गए हैं. वहीं, करीब 80 हजार विशेष शिक्षा डिग्रीधारी भी आवेदन नहीं कर पाएंगे. अभ्यर्थियों में इस निर्णय को लेकर गहरा रोष है. लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार खासे परेशान है.

इन उम्मीदवारों का कहना है कि विभाग ने मनमानी की है. उन्होंने सरकार से नियमों में संशोधन कर सामान्य शिक्षा और विशेष शिक्षा दोनों वर्गों के पद शामिल करने की मांग उठाई है. अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर मिलना चाहिए,ताकि सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकें.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

लेवल-1 में योग्य अभ्यर्थियों की संख्या करीब 1 लाख 95 हजार 847 है,जबकि लेवल-2 में 3 लाख 93 हजार 124 अभ्यर्थी पात्र हैं. विशेष शिक्षा वर्ग में यह संख्या लगभग 80 हजार तक पहुंचती है.इसके बावजूद नोटिफिकेशन में केवल 7 हजार 759 पद ही जारी किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में पिछले 5 साल से तृतीय श्रेणी अध्यापकों की पदोन्नति लंबित है. आम तौर पर 5 साल में तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक के पद पर पदोन्नति होती है, जिससे करीब 30 हजार पद खाली होते है. इन पदों का लाभ बेरोजगारों को मिलता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news