Jaipur News: ईमेल से आई सनसनी! जयपुर के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

Rajasthan News: जयपुर के जलेब चौक स्थित दी पैलेस स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल की मेल आईडी पर बम ब्लास्ट की धमकी का ईमेल सामने आया.

Jaipur News: ईमेल से आई सनसनी! जयपुर के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
Image Credit: the palace school got bomb threat

Palace School Bomb Threat: जयपुर के जलेब चौक स्थित दी पैलेस स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल की मेल आईडी पर बम ब्लास्ट की धमकी का ईमेल सामने आया. जैसे ही स्कूल प्रशासन को इस मेल की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत माणक चौक थाने और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल को तुरंत खाली कराया गया.

बम निरोधक दस्ता आया
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया, और स्कूल परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई. बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों की सुरक्षा को लेकर पूरे इलाके में तनाव की स्थिति रही.

Add Zee News as a Preferred Source

धमकी भरा मेल मिला था कल
जानकारी के अनुसार यह मेल स्कूल की आधिकारिक मेल आईडी पर कल ही आ गया था. लेकिन छुट्टी होने के कारण कोई उसे देख नहीं पाया. आज सुबह करीब 11 बजे जब स्टाफ ने मेल चेक किया, तो बम धमकी का पता चला. फिर तुरंत प्रशासन ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस की टीमों ने भी स्कूल के हर कोने की तलाशी ली. हर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है.

क्या बोले माणक चौक थाना ACP?
माणक चौक थाना के ACP पीयूष कविया ने बताया की स्कूल में कल संडे को मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, पर जांच कर ली गई है, कुछ नहीं मिला. लगता है फेक मेल थी. मेल कहां से आई इसकी जांच चल रही है.

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

जयपुर में बम धमकियों का सिलसिला पहले भी जारी रहा है. आपको बता दें कि 30 मई को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन और दो कोर्ट परिसरों में बम धमकी मिली थी. फैमिली कोर्ट में करीब चार घंटे तक सघन तलाशी ली गई थी. जबकि मेट्रो कोर्ट में भी लगभग एक घंटे तक सुरक्षा जांच चली थी. वहीं इससे पहले 8, 12 और 13 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. 9 मई को जयपुर मेट्रो की ईमेल पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का हवाला देते हुए स्टेशन और ट्रेन को उड़ाने की धमकी मिली थी.

इन धमकियों ने न सिर्फ प्रशासन को बल्कि आम लोगों को भी चिंता में डाल रखा है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author