&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khairthal, Tijara News: तिजारा जिले के किशनगढ़बास में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान की छत पर रखे नीले प्लास्टिक ड्रम से तेज बदबू आने लगी.
लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची टीम ने ड्रम खोला. जैसे ही ड्रम खोला गया, उसके अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसे देख हर कोई सन्न रह गया.
वहीं, मृतक के शव को जल्दी ठिकाने लगाने के लिए पूरे ड्रम में नमक डाला हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक के शव को जल्दी ठिकाने लगाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया गया होगा.
शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक सूरज उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में करीब डेढ़ माह पहले ही किराए पर रहने आया था. युवक पास ही के इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था.
बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ इस मकान में रह रहा था लेकिन शव मिलने के बाद से उसकी पत्नी और तीनों बच्चे मौके से लापता मिले, जिससे मामला और ज्यादा पेचीदा हो गया.
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मकान में यह परिवार रह रहा था, उसका मालिक भी फरार बताया जा रहा है. मौके पर भारी पुलिस बल सहित कई आलाधिकारी मौजूद है.
गौरतलब है कि बीते कुछ महीने पहले मेरठ के एक घर में पत्नी ने पहले पति को मारा और फिर उसका शव को तीन टुकड़ों में कटा और फिर नीले रंग के प्लास्टिक का एक ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट लगा दी. ये हत्या पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी. इसके अलावा प्रेमी अपने साथ सिर और दोनों हथेलियां एक-दूसरे बैग में रख कर ले गया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!