&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khairthal, Tijara News: भिवाड़ी में यूआईटी सेक्टर 9 के निवासियों ने आज जलदाय विभाग कार्यालय पर पानी के बिलों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. गुस्साए निवासियों ने जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्यालय में तालाबंदी कर कर्मचारियों को 10-15 मिनट तक अंदर बंद रखा.
मौके पर उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराजगी और बढ़ गई. बाद में पुलिस की मौजूदगी और करीब एक घंटे की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए. सेक्टर 9 के निवासी अजीत पाठक ने बताया कि क्षेत्र में पानी के बिल असामान्य रूप से अधिक आए हैं.
कई लोगों के बिल 9,000 रुपये, तो कुछ लोगो के 20,000 से 23,000 रुपये तक के बिल आए हैं. उन्होंने कहा कि इतने बड़े बिल उन्होंने जीवन में पहली बार देखे हैं. जलदाय विभाग के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे, न ही कोई उच्च अधिकारी मिलने को तैयार हैं.
निवासियों का आरोप है कि बिलों में कई खामियां हैं, जैसे वर्तमान और पिछली मीटर रीडिंग का उल्लेख न होना, केवल कुल राशि का जिक्र होना, और भारी सरचार्ज जोड़ा जाना. मई में बिल जमा करने के बाद कोई बकाया नहीं था, फिर भी अगस्त के बिलों में भारी राशि जोड़ी गई है.
पढ़िए पानी से जुड़ी एक और समस्या
Jodhpur News: केंद्र व राज्य सरकार जहां एक ओर स्वच्छता को लेकर समय समय पर अभियान चलाकर कई योजनाएं धरातल पर लागू कर जन साधारण के स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण की पहली प्राथमिकता दे रही है.
ऐसे में बात की जाय फलोदी नगर परिषद के वार्ड 28 का तो यहां सिवरेज चोक होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर वार्डो गलियारों में जमा होकर मच्छर जनित बीमारियों को खुला न्योता देते दिखाई पड़ रहा है.
इतना ही नहीं इस वार्ड के आधे से ज्यादा रस्ते गंदे पानी के तालाब में तब्दील अवरुद्ध होने से महिलाएं मंदिर तो बच्चे स्कूल जाने में परेशानी का सामने करते है. स्थानीय जागरूक लोगों ने नगर परिषद को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की लेकिन अब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा. महिलाएं ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घरों के आसपास गंदे बदबूदार पानी से बना तालाब होने से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!