Tijara: पति बना 'आशिकी' में रोड़ा, साली-जीजा ने मिलकर कर दिया 'गुड्डू' का खून

Tijara News: राजस्थान के भिवाड़ी के साथलका गांव में पत्नी ने अपने जीजा संग मिलकर पति की हत्या कर दिया. बोले- मोहब्बत के बीच रोड़ा बन रहा था. 

Tijara: पति बना 'आशिकी' में रोड़ा, साली-जीजा ने मिलकर कर दिया 'गुड्डू' का खून
Image Credit: Tijara News

Tijara News: खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में नीले ड्रम की मिस्ट्री खुलते ही एक और बड़ा मामला सामने आ गया. भिवाड़ी के साथलका गांव में बीती रात हुए एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया है.

इस सनसनीखेज वारदात में प्रेम प्रसंग की कहानी ने एक बार फिर रिश्तों को कलंकित कर दिया. आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार होने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुड्डू राय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था और साथलका गांव में अपनी पत्नी बोबी के साथ रह रहा था. गुड्डू की पत्नी बॉबी का उसी कॉलोनी में रहने वाले अनुज चौधरी नामक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो कि उसका दूर का जीजा भी बताया जा रहा है. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था और इसी रिश्ते में पति रोड़ा बनता जा रहा था.

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि बॉबी और अनुज ने मिलकर गुड्डू की हत्या की साजिश रची. मृतक के चेहरे और गले पर इतने वार किए गए कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हत्या के बाद दोनों ने वहां से भागने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को धर दबोचा. हत्या के पीछे का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है, जो अब एक खौफनाक अंजाम तक पहुंच चुका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tijara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More