सड़क हादसे में शहीद हुए सैनिक संजीव सैनी, 1 साल के भतीजे ने दी मुखाग्नि

Alwar News: तिजारा जिले के लाल की जम्मू कश्मीर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. शहीद संजीव को उसके 1 साल भतीजे ने मुखाग्नि दी. 

सड़क हादसे में शहीद हुए सैनिक संजीव सैनी, 1 साल के भतीजे ने दी मुखाग्नि
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के तिजारा जिले के लाल की जम्मू कश्मीर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद तिजारा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. जब आज शहीद के पार्थिक शव को तिजारा लाया गया तो पूरा तिजारा कस्बा शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा.

बताया जा रहा है कि करीब 20 वर्षीय संजीव सैनी करीब 2 साल पहले ही अग्निवीर सेना में भर्ती हुआथा. शहीद संजीव फिलहाल जम्मू कश्मीर में 526 एएससी बटालियन में तैनात था.

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि शहीद संजीव कुमार को उनके कैंप के पास ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद से उनका उधमपुर में इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार को संजीव जिंदगी की जंग हार गया.

वहीं, इस दुखद समाचार के बाद तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ सहित इलाके के अधिकारी पहुंचे, वही शहीद संजीव को उसके 1 साल भतीजे ने मुखाग्नि दी. गमगीन आंखों से शहीद के माता पिता ने गॉड ऑफ ऑनर के दौरान अपने बेटे को अंतिम विदाई दी.

भारत माता के जयकारों के साथ कस्बे के युवा भी इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए. परिजनों ने बताया कि शहीद संजीव सैनी को सगाई की हुई थी और नवंबर माह में ही उसकी शादी करनी थी. शहीद संजीव का बड़ा भाई भी आर्मी में जम्मू कश्मीर में देश सेवा में लगे हुए हैं.

पढ़िए अलवर की एक और खबर

Alwar News: राजस्थान के तिजारा जिले के मुंडावर में स्थित पवन मेडिकल स्टोर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को 15 दिनों के लिए सील कर दिया. यह कदम नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतों के मद्देनजर उठाया गया.

सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर पर लंबे समय से नशीली दवाएं बेचने की शिकायतें मिल रही थीं. जांच के दौरान प्रतिबंधित दवाएं पाई गईं, जिसके बाद स्टोर को सील कर संचालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

यदि दस्तावेज समय पर प्रस्तुत नहीं किए गए, तो मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द कर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी. वही बीसीएमएचओ डॉ. जयवर्धन खैरिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दवा का सेवन चिकित्सक की पर्ची के बिना न करें. साथ ही नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे.

Reporter- Kuldeep Malwar

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.