केंद्रीय बजट पर टीकाराम जूली का तीखा हमला, बोले- युवाओं के साथ कुठाराघात है बजट

Union Budget 2026: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट को पूरी तरह दिशाहीन करार दिया है. उन्होंने कहा कि बजट में सरकार का कोई स्पष्ट विजन नजर नहीं आता.

केंद्रीय बजट पर टीकाराम जूली का तीखा हमला, बोले- युवाओं के साथ कुठाराघात है बजट
Image Credit: Tikaram Jully

Union Budget 2026: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट को पूरी तरह दिशाहीन करार दिया है. उन्होंने कहा कि बजट में सरकार का कोई स्पष्ट विजन नजर नहीं आता. जूली ने आरोप लगाया कि जिस समय बजट पढ़ा जा रहा था, उसी दौरान शेयर बाजार गिर गया, जिससे निवेशकों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि आम जनता को टैक्स के मोर्चे पर किसी तरह की कोई राहत नहीं दी गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार विकास की बात तो करती है, लेकिन बजट में उसका कोई ठोस रोडमैप दिखाई नहीं देता. उन्होंने कहा कि राजस्थान से बड़ी संख्या में सांसद होने के बावजूद राज्य के लिए कोई विशेष योजना घोषित नहीं की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया गया और न ही राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा मिला. नेता प्रतिपक्ष ने युवाओं के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बजट युवाओं के साथ कुठाराघात है. इसमें रोजगार को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है. उन्होंने कहा कि एआई के दौर में युवाओं की नौकरियां लगातार खतरे में हैं, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

टीकाराम जूली ने किसानों की स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर सरकार सिर्फ गुमराह कर रही है न उन्हें समय पर बीज मिल रहा है, न बिजली, न खाद और न ही पर्याप्त पानी. उन्होंने सवाल किया कि इतनी कम किसान सम्मान निधि से किसानों का क्या भला हो सकता है.

अलवर जिले से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए जूली ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सैनिक स्कूल की घोषणा की गई थी, लेकिन उसे अब तक अटका कर रखा गया है. उन्होंने कहा कि अलवर में आज भी न तो एयरपोर्ट है और न ही रैपिड ट्रेन का सपना पूरा हुआ है. जूली ने बताया कि भंवर जितेंद्र सिंह द्वारा रैपिड ट्रेन की घोषणा की गई थी, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बजट से एनसीआर क्षेत्र को भी कोई लाभ नहीं मिला है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More