&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli, Madhu Kinnar Murder: नीमराना रीको के ईपीआईपी औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई किन्नर मधु की हत्या के मामले में पुलिस को जागुवास रोड के पास खेतों में एक जली हुई बाइक मिली है जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया मान जा रहा है. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और बाइक को जब्त कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच को तेज किया गया है.
नीमराणा पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई जैसे एंगल पर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है. बुधवार को किन्नर समाज की प्रमुख मधु शर्मा नीमराना क्षेत्र में बधाई लेने के सिलसिले में आई थीं. मोहलडिया गांव के पास वह अपनी इको कार की फ्रंट सीट पर बैठी थीं. तभी हेलमेट पहने एक युवक बाइक से आया और पास पहुंचते ही उसने बिना कुछ बोले पिस्तौल निकाली और गोली मार दी.
मधु शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद पूरे किन्नर समाज में आक्रोश फैला हुआ है. लोगों का कहना है कि चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. शनिवार को पुलिस को जागुवास रोड के पास खेतों में एक जली हुई बाइक मिली.
पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए बाइक को खेतों में ले जाकर जला दी गई है. बाइक को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है जिससे और पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. लेकिन पुलिस की पकड़ से अभी भी बदमाश बाहर है. जिसको लेकर लोगो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
ये भी पढ़ें- गाड़ी में बैठे किन्नर का फिल्मी अंदाज में मर्डर, फ्रंट सीट मधु को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
क्या था पूरा मामला?
राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. नीमराणा की निवासी किन्नर गुरु मधु शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दिल दहलाने वाली घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा एडिशनल एसपी शालिनी राज के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!