&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Trending Quiz: राजस्थान की अपनी अलग संस्कृति और अपनी अलग पहचान है. यहां का खान पान, वेशभूषा और सस्कृति हमेशा से लोगों को आकर्षित करती है. ऐसे ही राजस्थान की बोली भी है, जिसकी अपनी मिठास है. ये ही नहीं राजस्थान में कई गांव के नाम भी अनोखे और अटपटे है. तो चलिए आप अपने राजस्थान को कितना जानते हैं.
सवाल- ई की मा तो ई नै ही जायो का क्या मतलब है ?
जवाब- इस राजस्थानी कहावत का अर्थ है कि इसके बारे मेँ अनुमान नहीँ लगाया जा सकता.
सवाल-राजस्थान में ऊंट के बच्चे को क्या कहते हैं ?
जवाब- राजस्थान में ऊंट के बच्चे को टोलडो कहते हैं.
सवाल- आदै थाणी न्याय होय का क्या अर्थ है ?
जवाब- इस कहावत का अर्त है कि बुरे या बेईमान को फल जरूर मिलता है.
सवाल-राजस्थान में पशु को क्या कहते हैं ?
जवाब-राजस्थान में पशु को ढांगरा कहते हैं.
सवाल- इसे परथावां का इसा ही गीत का क्या अर्थ है ?
जवाब- इस राजस्थानी कहावत का अर्थ है जैसा विवाह वैसे ही गीत.
सवाल- राजस्थान में मकान के थर्ड फ्लोर को क्या कहते हैं ?
जवाब- राजस्थान में मकान के थर्ड फ्लोर को तीपड़ कहते हैं. ?
सवाल-उठै का मुरदा उठै बलेगा, अठे का अठे का क्या अर्थ है ?
जवाब-इस राजस्थान कहावत का अर्थ है कि एक स्थान की वस्तु दूसरे स्थान पर अनुपयोगी है.
सवाल- राजस्थान में जीव जन्तु को क्या कहते हैं ?
जवाब- राजस्थान में जीव जन्तु को जिनावर कहते हैं.
सवाल-राजस्थान में किसी त्योहार पर ढूंढ बांटा जाता है ?
जवाब-राजस्थान में होली पर ढूंढ बांटा जाता है.
सवाल-इब ताणी तो बेटी बाप कै ही है का क्या अर्थ है ?
जवाब-इस राजस्थानी कहावत का अर्थ है कि अभी कुछ नहीँ बिगड़ा.