Trending Quiz : दुनिया का सबसे खतरनाक जहर कौन-सा है?

Trending Quiz : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए क्विज एक अच्छा माध्यम है, जनरल नॉलेज मजबूत करने का. इन दिनों इंटरनेट पर क्विज के सवालों ने धूम मचा रखी है, क्योकि इसकी मदद से खेल-खेल में अपनी नॉलेज बढ़ाई जा सकती है.

Trending Quiz : दुनिया का सबसे खतरनाक जहर कौन-सा है?

General Knowledge Trending Quiz : अगर आप कम समय में अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं, तो क्विज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्यों कि इसकी मदद से आप आसानी से गेम खेलकर अपना जीके मजबूत कर सकते हैं. हम भी आपके लिए ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से प्रतिभागियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं.

सवाल 1 - आसमान में दिखाई देने वाले तारे में कितने रंग होते हैं ?
जवाब 1 - तारे कई रंगों में मौजूद होते हैं- लाल, नारंगी, पीला, हरा, सफेद और नीला जिसमें लाल सबसे ठंडा और नीला सबसे गर्म होता है. नीले तारे सबसे गर्म होते हैं क्योंकि उनका परमाणु संलयन तेज रहता है और संलयन से उत्पन्न प्रकाश के फोटॉन में अधिक ऊर्जा होती है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सवाल 2 - वो कौन सा फल है जो मीठा होने के बाद भी बिकता नहीं है ?
जवाब 2 - मेहनत का फल, ही वो फल है जो मीठा होने के बाद भी नहीं बिकता.

सवाल 3 - वो कौन सी चीज है जिसे आदमी छिपाकर और औरत दिखाकर चलती हैं ?
जवाब 3 - पर्स ही वो चीज है जिसे आदमी छिपाकर और औरत दिखाकर चलती हैं.

सवाल 4 - मैं हूं हरी मेरे बच्चे काले, मुझे छोड़ मेरे बच्चे खा ले ?
जवाब 4 - इसका जवाब इलायची है जिसके कवर हरा और बीज काले होते हैं.

सवाल 5 - वह क्या है जिसे हम खाते भी हैं और पीते भी हैं ?
जवाब 5 - नारियल ही वो चीज है जिसे हम खाते भी हैं और पीते भी हैं.

सवाल 6 - ऐसा कौन सा जीव है, जिसका सिर कट जाने के बाद भी वह कई दिनों तक जिंदा रह सकता है ?
जवाब 6 - कॉकरोच सिर कटने के बाद कई दिन तक जिंदा रह सकता है.

सवाल 7 -  दुनिया का सबसे तेज जहर कौन-सा है?
जवाब 7 -  "पोलोनियम 210" को दुनिया का सबसे तेज जहर कहा जाता है. जानकारों का मानना है, कि इसकी एक ग्राम डोज ही हजारों लोगों को मौत की नींद सुला सकता है.

Trending news