
Trending Quiz: इन दिनों क्विज़ खेलना युवाओं के बीच एक बड़ा ट्रेंड बन गया है. जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए ये सवाल न केवल मजेदार होते हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहद उपयोगी हो सकते हैं. चलिए, देखते हैं कुछ ऐसे सवाल जिनसे आपका सामान्य ज्ञान और बढ़ सकता है.
सवाल: घड़ी का आविष्कार किसने किया?
जवाब: घड़ी का आविष्कार पीटर हेनलेन ने किया.
सवाल: लाल ग्रह के नाम से जाना जाने वाला ग्रह का नाम बताइए?
जवाब: लाल ग्रह के नाम से जाना जाने वाला ग्रह मंगल है.
सवाल: रेडियो का आविष्कार किसने किया?
जवाब: गुग्लिल्मो मार्कोनी को रेडियो का जनक कहते हैं.
सवाल: सबसे बड़े अंडे देने वाले पक्षी का नाम बताइए?
जवाब: शुतुरमुर्ग सबसे बड़े अंडे देने वाला पक्षी है.
सवाल: सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है ?
जवाब: सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है.
सवाल: वर्ष का सबसे छोटा महीना कौन सा है ?
जवाब: वर्ष का सबसे छोटा महीना फरवरी है.
सवाल: भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने बनाया?
जवाब: भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन पिंगली वेंकैया ने बनाया था.
सवाल: शिशु मेंढक को किस नाम से जाना जाता है?
जवाब: शिशु मेंढक को टैडपोल कहा जाता है.
सवाल: किस जानवर को 'रेगिस्तान का जहाज' कहा जाता है?
जवाब: 'रेगिस्तान का जहाज' ऊंट को कहा जाता है.
सवाल: राजस्थान के किस शहर को पूर्व का पेरिस कहा जाता है ?
जवाब: राजस्थान की राजधानी जयपुर को 'पूर्व का पेरिस' कहा जाता है.
Disclaimer- ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.