Trending Quiz: इंटरनेट पर क्विज़ के सवालों का एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिससे लोग अपनी जनरल नॉलेज को बेहतर बना रहे हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जो न केवल आपको जानकारी देंगे, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आपकी मदद कर सकते हैं.
Trending Photos

सवाल -बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी कौन है ?
जवाब- बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी नागणेची माता है.
सवाल -करणी माता के बचपन का नाम क्या था ?
जवाब- करणी माता के बचपन का नाम रिद्धुबाई था.
सवाल - कैला देवी मंदिर किस नदी के किनारे हैं ?
जवाब- कैला देवी मंदिर काली सिंध नदी के किनारे हैं .
सवाल - गोगाजी की ओल्डी कहां है ?
जवाब- गोगाजी की ओल्डी ,जालोर के सांचौर की किलौरियों की ढाणी में है.
सवाल -राणी सती का मंदिर किस जिले में है ?
जवाब- राणी सती का मंदिर , झुंझुनूं में है.
सवाल -पाबूजी को किस का अवतार माना जाता है ?
जवाब- पाबूजी को लक्ष्मण का अवतार माना जाता है,
सवाल -राजस्थान में ऊंट के बीमार होने पर किस देवता को पूजा जाता है?
जवाब- राजस्थान में ऊंट के बीमार होने पर पाबूजी की पूजा की जाती है.
सवाल -किस लोक देवता को काला-बाला का देवता कहा जाता है ?
जवाब- तेजा जी को काला-बाला का देवता कहा जाता है
सवाल -बीजासण माता मंदिर किस जिले में है ?
जवाब- बीजासण माता मंदिर बूंदी के इंदरगढ़ में है.