Trending Quiz: राजस्थान की अपनी अलग संस्कृति और अपनी अलग पहचान है. यहां का खान पान, वेशभूषा और सस्कृति हमेशा से लोगों को आकर्षित करती है. ऐसे ही राजस्थान की बोली भी है, जिसकी अपनी मिठास है. तो चलिए आज बात करते हैं. इसी मिठास की और देखते हैं कि आप अपनी भाषा की कितनी समझ रखते हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Trending Quiz: राजस्थान की अपनी अलग संस्कृति और अपनी अलग पहचान है. यहां का खान पान, वेशभूषा और सस्कृति हमेशा से लोगों को आकर्षित करती है. ऐसे ही राजस्थान की बोली भी है, जिसकी अपनी मिठास है. तो चलिए आज बात करते हैं. इसी मिठास की और देखते हैं कि आप अपनी भाषा की कितनी समझ रखते हैं.
सवाल- राजस्थानी में आपका कैसे बोलते हैं ?
जवाब-राजस्थानी में आपका नहीं बल्कि थाको शब्द का प्रयोग किया जाता है.
सवाल- राजस्थान में यहां शब्द को क्या बोलते हैं ?
जवाब- राजस्थान में यहां को अठे कहते हैं.
सवाल-राजस्थान में नई बहू को क्या कहा जाता है ?
जवाब-राजस्थान में नई बहू को बीन्नीसा कहा जाता है.
सवाल-राजस्थान में जल्दी जल्दी को क्या बोलते हैं ?
जवाब- राजस्थान में जल्दी जल्दी को बेगो कहते हैं.
सवाल-राजस्थान में शादी की बारात को क्या कहा जाता है ?
जवाब- राजस्थान में शादी की बारात को बिंदोली कहा जाता है.
सवाल- राजस्थान में नहीं है कैसे बोलेंगे ?
जवाब- राजस्थान में नहीं है,को कोनी कहा जाता है .
सवाल-राजस्थान में मृत्युभोज को क्या कहा जाता है ?
जवाब-राजस्थान में मृत्युभोज को मौसर कहा जाता है.
सवाल-राजस्थानी में एक किलो को कैसे बोलेंगे ?
जवाब- राजस्थान में एक किलो को एक सेर बोलते हैं.
सवाल-राजस्थानी में बाल्टी के लिए क्या शब्द प्रयोग किया जाता है ?
जवाब-डगला और बाउटी शब्द का इस्तेमाल होता है.
सवाल-राजस्थान में मुंडन को क्या कहा जाता है ?
जवाब- राजस्थान में मुंडन के लिए जडूला या चूड़ाकरण शब्द का प्रयोग किया जाता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!