Trending Quiz : राजस्थान में गेलसप्पा किस कहते हैं ?

Trending Quiz: राजस्थान की अपनी अलग संस्कृति और अपनी अलग पहचान है. यहां का खान पान, वेशभूषा और सस्कृति हमेशा से लोगों को आकर्षित करती है. ऐसे ही राजस्थान की बोली भी है, जिसकी अपनी मिठास है. ये ही नहीं राजस्थान में कई गांव के नाम भी अनोखे और अटपटे है. तो चलिए आप अपने राजस्थान को कितना जानते हैं.

Trending Quiz : राजस्थान में गेलसप्पा किस कहते हैं ?
Image Credit: Trending QuizSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Trending Quiz: राजस्थान की अपनी अलग संस्कृति और अपनी अलग पहचान है. यहां का खान पान, वेशभूषा और सस्कृति हमेशा से लोगों को आकर्षित करती है. ऐसे ही राजस्थान की बोली भी है, जिसकी अपनी मिठास है. ये ही नहीं राजस्थान में कई गांव के नाम भी अनोखे और अटपटे है. तो चलिए आप अपने राजस्थान को कितना जानते हैं.

सवाल- राजस्थान में दादाजी को क्या कहते हैं ?
जवाब- राजस्थान में दादाजी को बावजी कहते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

सवाल- राजस्थान में अडाव शब्द के क्या मायने हैं ?
जवाब- राजस्थान में अडाव का अर्थ है ऐसी जमीन जिसकी उपजाऊ शक्ति कम हो गयी हो.

सवाल- राजस्थान में सोभाऊ किसे कहते हैं ?
जवाब- राजस्थान में विवाह के बाद विवाहित कन्या के साथ ससुराल भेजी गयी कन्या को सोभाऊ कहते हैं.

सवाल- राजस्थान का क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा बड़ा जिला कौन सा है ?
जवाब- राजस्थान में क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा बड़ा जिला बाड़मेर है.

सवाल- भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?
जवाब- भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ है.

सवाल- राजस्थान की सबसे बड़ी तहसील कौन सी है ?
जवाब- राजस्थान की सबसे बड़ी तहसील जैसलमेर जिले की सम तहसील है.

सवाल- राजस्थानी में सिरदर्द को क्या कहते हैं ?
जवाब- राजस्थानी में सिर दर्द को हडके कहते हैं.

सवाल-राजस्थान में धूप को क्या कहा जाता है ?
जवाब-राजस्थान में धूप को तापड़ों कहा जाता है .

सवाल-राजस्थान में सांपों को पकड़ने वाली जनजाति कौन सी है ?
जवाब-राजस्थान में कालबेलिया जनजाति के लोग सांप पकड़ने में माहिर होते हैं.

सवाल-राजस्थानी में पत्नी को क्या कहते हैं ?
जवाब-राजस्थानी में पत्नी को लुगाई कहते हैं.

सवाल- राजस्थान में विदाई को क्या कहते हैं ?
जवाब- राजस्थान में विदाई को आणौ कहा जाता है.

सवाल- राजस्थान में गेलसप्पा किसे कहते है ?
जवाब- राजस्थान में गेलसप्पा मूर्ख को कहते हैं.

Disclaimer- ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.
Read More