Trending Quiz : वसुंधरा राजे पहली बार मुख्यमंत्री कब बनी थी ?

Trending Quiz: इंटरनेट पर क्विज़ के सवालों का एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिससे लोग अपनी जनरल नॉलेज को बेहतर बना रहे हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जो न केवल आपको जानकारी देंगे, बल्कि हो सकता है कि आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में भी मदद दें दे.

Trending Quiz : वसुंधरा राजे पहली बार मुख्यमंत्री कब बनी थी ?

Trending Quiz: इंटरनेट पर क्विज़ के सवालों का एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिससे लोग अपनी जनरल नॉलेज को बेहतर बना रहे हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जो न केवल आपको जानकारी देंगे, बल्कि हो सकता है कि आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में भी मदद दें दे. खासतौर पर वो सवाल जो राजस्थान से जुड़े हों और आपकी राजस्थान को लेकर समझ को बता सकें.

सवाल- राजस्थान में ऊं आकार का शिव मंदिर कहां है ?
जवाब- राजस्थान में ऊं आकार का शिवर मंदिर पाली में है.

सवाल- नाथद्वारा किस संप्रदाय के लिए धार्मिक पीठ है ?
जवाब- नाथद्वारा , पुष्टिमार्गीय वैष्‍णव सम्‍प्रदाय का मुख्य धार्मिक पीठ है.

सवाल : डूंगरपुर और बांसवाड़ा के बीच के भाग को क्या कहा जाता है
उत्तर : मेवल, राजस्थान के दक्षिण पूर्वी हिस्से में वागड़ है, यहां वागड़ी बोली जाती है. वहीं डूंगरपुर और बांसवाड़ा के बीच के हिस्से को मेवल कहते हैं.

सवाल : राजस्थान में कौन से जिले बीहड़ प्रभावित हैं ?
उत्तर : धौलपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, चंबल नदी के पास होने के चलते इसे चंबल के बीहड़ कहा जाता है. बीहड़ों की प्राकृतिक बनावट ऐसी है, जहां कोई छिपा हो तो उसे ढूंढना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए एक यहां डकैतों का बोलबाला हुआ करता था.

सवाल-राजस्थान की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है ?
जवाब-राजस्थान में मीणा जनजाति की आबादी सबसे ज़्यादा मानी जाती है. आंकड़ों के मुताबिक 2011 की जनगणना में मीणा जनजाति की आबादी 37,99,971 बतायी गयी थी. जो राज्य की कुल अनुसूचित जनजाति (एसटी) आबादी में 53.5 फीसदी थी.

सवाल- राजस्थान का वो किला जो कभी कोई नहीं जीत पाया ?
जवाब- भरतपुर के लोहागढ़ किले को कभी कोई नहीं जीत पाया. इस किले को अजयगढ़ के नाम से भी जाना जाता है.

सवाल- राजस्थान का वो किला जो बलुआ पत्थरों से बना है ?
जवाब- सोनार किला पीले बलुआ पत्थरों से बना है और पीले रंग का लगता है.

सवाल-वसुंधरा राजे पहली बार मुख्यमंत्री कब बनी थी ?
जवाब- 2003 में वसुंधरा राजे पहली बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी थी.

ये भी पढ़ें-

Trending news