Trending Quiz : राजस्थानी में कैसे कहेंगे कि कुत्ता काट गया है ?

Trending Quiz: राजस्थान की अपनी अलग संस्कृति और अपनी अलग पहचान है. यहां का खान पान, वेशभूषा और सस्कृति हमेशा से लोगों को आकर्षित करती है.  ऐसे ही राजस्थान की बोली भी है, जिसकी अपनी मिठास है. तो चलिए आज बात करते हैं. इसी मिठास की और देखते हैं कि आप अपनी भाषा की कितनी समझ रखते हैं. 
 

Trending Quiz :  राजस्थानी में कैसे कहेंगे कि कुत्ता काट गया है ?

Trending Quiz: राजस्थान की अपनी अलग संस्कृति और अपनी अलग पहचान है. यहां का खान पान, वेशभूषा और सस्कृति हमेशा से लोगों को आकर्षित करती है. ऐसे ही राजस्थान की बोली भी है, जिसकी अपनी मिठास है. तो चलिए आज बात करते हैं. इसी मिठास की और देखते हैं कि आप अपनी भाषा की कितनी समझ रखते हैं.

सवाल-राजस्थान में शादी के बाद रिसेप्शन को क्या कहते हैं ?
जवाब-राजस्थान में शादी के बाद रिसेप्शन को मेल कहते हैं.

सवाल-राजस्थान में साधु संयासी के लिए क्या शब्द प्रयोग होता है ?
जवाब-राजस्थान में साधु संयासी के लिए मोडो शब्द का प्रयोग होता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सवाल-राजस्थानी में एक किलो को कैसे बोलेंगे ?
जवाब- राजस्थान में एक किलो को एक सेर बोलते हैं.

सवाल-राजस्थानी में बाल्टी के लिए क्या शब्द प्रयोग किया जाता है ?
जवाब-डगला और बाउटी शब्द का इस्तेमाल होता है.

सवाल-राजस्थान में नई बहू को क्या कहा जाता है ?
जवाब-राजस्थान में नई बहू को बीन्नीसा कहा जाता है.

सवाल-राजस्थान में शादी की बारात को क्या कहा जाता है ?
जवाब- राजस्थान में शादी की बारात को बिंदोली कहा जाता है.

सवाल-राजस्थान में मृत्युभोज को क्या कहा जाता है ?
जवाब-राजस्थान में मृत्युभोज को मौसर कहा जाता है.

सवाल-राजस्थान में मुंडन को क्या कहा जाता है ?
जवाब- राजस्थान में मुंडन के लिए जडूला या चूड़ाकरण शब्द का प्रयोग किया जाता है.

सवाल- राजस्थानी में कुत्ता अगर काट ले तो इसे कैसे कहेंगे ?
जवाब- राजस्थानी में इसे बटको भरना कहते हैं.

सवाल- राजस्थानी कहावत तेल तिला री धार देखणी के क्या मायने हैं ?
जवाब- इस राजस्थानी कहावत के मायने हैं -सोच-समझकर अपना काम करना.

सवाल- राजस्थानी में ताखड़ी आगै साच है क्यों कहा जाता है ?
जवाब- इस कहावत का मतलब है कि जांच करने पर सच का सच और पानी का पानी हो जाएगा.

सवाल- राजस्थान के लोग -ताळी लाग्यां ताळो खुलै - कब कहते हैं ?
जवाब- इस कहावत का अर्थ है कि युक्ति से ही काम होता है.

सवाल- चमगादड़ को राजस्थानी में क्या कहते हैं ?
जवाब- चमगादड़ को राजस्थान की मेवाड़ी भाषा में च्यामचिल्ड कहते हैं.

सवाल- राजस्थानी में कैसे कहेंगे कि कुत्ता काट गया है ?
जवाब- राजस्थानी में इसे बटको भरना कहते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news