Trending Photos

Trending Quiz: इंटरनेट पर क्विज़ के सवालों का एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिससे लोग अपनी जनरल नॉलेज को बेहतर बना रहे हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जो न केवल आपको जानकारी देंगे, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आपकी मदद कर सकते हैं.
सवाल-राजस्थान में बुद्ध जोहड़ गुरुद्वारा कहां है ?
जवाब-राजस्थान में बुद्ध जोहड़ गुरुद्वारा श्रीगंगानगर में है.
सवाल-राजस्थान में त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर कहां है ?
जवाब-राजस्थान में त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर बांसवाड़ा के तलवाड़ा में है.
सवाल-राजस्थान में 33 करोड़ देवी देवताओं की शक्ल कहां दिखती है ?
जवाब-राजस्थान में 33 करोड़ देवी देवताओं की शक्ल मंडोर में दिखती है.
सवाल-उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी का निर्माण किसने कराया था ?
जवाब-उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी का निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने कराया था.
सवाल-राजस्थान में लावणी किसे कहते हैं ?
जवाब-राजस्थान में जब फसलों की कटाई की जाती है, तो उसे लावणी कहा जाता है.
Disclaimer- ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.