Trending Quiz: क्या आप जानते हैं, मेवाड़ का राज्य चिन्ह क्या है ?

Trending Quiz: क्या आप जानते हैं कि मेवाड़ का राज्य चिन्ह क्या है. अगर आप नहीं जानते हैं, तो आज ये जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं.

Trending Quiz: क्या आप जानते हैं, मेवाड़ का राज्य चिन्ह क्या है ?
Image Credit: Trending QuizSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Trending Quiz: किसी भी परीक्षा को पास करने या कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए आपको जनरल नॉलेज होनी चाहिए. आज के समय में हर इंसान को जनरल नॉलेज होनी बहुत जरूरी है. जनरल नॉलेज हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है किसी से बात करने के लिए किसी मुद्दे पर डिबेट करने के लिए हमें जनरल नॉलेज होनी चाहिए.

ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा. क्या आप जानते हैं कि मेवाड़ का राज्य चिन्ह क्या है. अगर आप नहीं जानते हैं, तो आज ये जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मेवाड़ राजस्थान क्षेत्र का एक ऐतिहासिक और गौरवशाली राज्य रहा है, जिसकी पहचान उसकी वीरता, संस्कृति और राजशाही परंपराओं से होती है. मेवाड़ के शासक सिसोदिया वंश से थे और यह क्षेत्र विशेष रूप से राणा प्रताप जैसे वीर योद्धाओं के लिए प्रसिद्ध है.

इस गौरवशाली इतिहास को दर्शाने के लिए मेवाड़ का राज्य चिन्ह विशेष महत्व रखता है. मेवाड़ का राज्य चिन्ह एक "सूर्य" है, जिसे राजपूत परंपरा में "सूर्यवंशी वंश" का प्रतीक माना जाता है. सिसोदिया वंश खुद को भगवान सूर्य का वंशज मानते थे और सूर्य की पूजा उनके शासन का एक अभिन्न अंग भी था.

मुख्य प्रतीक सूर्य देवता हैं. पीछे ध्वज या तलवारें शौर्य और रक्षा का संकेत देती हैं. राजपूताना शैली की कलाकृति इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है. प्रतीक में वैदिक संस्कृति की झलक सूर्य की पूजा, धर्म और परंपरा का संगम है. मेवाड़ का यह चिन्ह केवल एक राजचिन्ह नहीं, बल्कि राजधर्म, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है.

Disclaimer- यह लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है. ज़ी मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More