जल महल को किस राजा ने बनवाया था ? जानें इतिहास और रहस्य

Trending Quiz: भारत के सबसे खूबसूरत और रहस्यमय महलों में से एक जल महल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जल महल को किसने बनवाया था. किस राजा ने इसका निर्माण करवाया था.

जल महल को किस राजा ने बनवाया था ? जानें इतिहास और रहस्य
Image Credit: Trending QuizSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Trending Quiz: आज के समय में किसी भी परीक्षा को पास करने या कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए आपको जनरल नॉलेज होनी बहुत जरूरी है. जनरल नॉलेज हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है किसी से बात करने के लिए किसी मुद्दे पर डिबेट करने के लिए हमें जनरल नॉलेज होनी चाहिए. ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत के सबसे खूबसूरत और रहस्यमय महलों में से एक जल महल है. यह महल मान सागर झील के बीचों-बीच बना हुआ है और इसका आकर्षण पर्यटकों को सदियों से अपनी ओर खींचता आ रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जल महल को किसने बनवाया था. किस राजा ने इसका निर्माण करवाया था. अगर आप नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको उस राजा का नाम बताएंगे जिसने जह महल का निर्माण करवाया है.

किस राजा ने करवाया था जल महल का निर्माण

जल महल का निर्माण राजा माधो सिंह प्रथम ने 18वीं शताब्दी में करवाया था. वह जयपुर के शासक थे और उन्होंने इसे मुख्य रूप से शिकार लॉज और गर्मियों की छुट्टियों के लिए बनवाया था. जल महल का निर्माण लगभग 1750 ई में हुआ था. इसे शाही परिवार की झील के किनारे शिकार की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता था. इसके वास्तुशिल्प में राजपूत और मुगल शैली का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है.

जल महल की खास बातें

जह महल का बड़ा हिस्सा पानी के अंदर है. सिर्फ ऊपरी मंजिल दिखाई देती है. रात के समय जल महल रोशनी से जगमगा उठता है, जिससे झील में सुंदर प्रतिबिंब बनाता है. यह जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और लोग यहां नाव के जरिए नजदीक से इसका दीदार करने आते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More