Trending Quiz: क्या आप जानते हैं मेवाड़ राजवंश के किस शासक ने हल्दीघाटी की लड़ाई लड़ी थी?

Trending Quiz: क्या आप जानते हैं कि मेवाड़ राजवंश के किस शासक ने हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा था. अगर नहीं जानते तो आज हम आपके लिए ये जानकारी लेकर आए हैं.

Trending Quiz: क्या आप जानते हैं मेवाड़ राजवंश के किस शासक ने हल्दीघाटी की लड़ाई लड़ी थी?
Image Credit: Trending QuizSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Trending Quiz: आज के समय में हर इंसान को जनरल नॉलेज होनी बहुत जरूरी है. किसी भी परीक्षा को पास करने या कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए आपको जनरल नॉलेज होनी चाहिए. जनरल नॉलेज हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है किसी से बात करने के लिए किसी मुद्दे पर डिबेट करने के लिए हमें जनरल नॉलेज होनी चाहिए. ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा.

क्या आप जानते हैं कि मेवाड़ राजवंश के किस शासक ने हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा था. अगर नहीं जानते तो आज हम आपके लिए ये जानकारी लेकर आए हैं. हल्दीघाटी की लड़ाई 18 जून 1576 को हुआ था. यह युद्ध राजस्थान की हल्दीघाटी दर्रे पर लड़ा गया था. यह युद्ध महाराणा प्रताप द्वारा मुगल सत्ता को अस्वीकार करना के कारण हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

मेवाड़ राजवंश के शासक महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी की लड़ाई लड़ी थी. यह युद्ध 18 जून 1576 को महाराणा प्रताप की सेना और मुगल सम्राट अकबर की सेना के बीच हुआ था, जिसका नेतृत्व आमेर के राजा मान सिंह प्रथम ने किया था.

हल्दीघाटी के युद्ध का मुख्य कारण महाराणा प्रताप द्वारा मुगल सम्राट अकबर की सत्ता को स्वीकार नहीं करना था. अकबर सभी राजपूत राज्यों को अपने नियंत्रण में लाकर मुगल सत्ता को मजबूत करना चाहता था. जो कि महाराणा प्रताप को स्वीकार नहीं था.

हल्दीघाटी के युद्ध में मुगलों के पास लगभग 28000 सैनिक थे, जबकि मेवाड़ के पास लगभग 4000 घुड़सवार सेना और 3000 भील जनजाति के लोग थे. हालांकि इस युद्ध को मुगलों ने जीत लिया था, लेकिन वे महाराणा प्रताप को पकड़ने में असफल रहे और बाद में महाराणा प्रताप ने बाद में अधिकांश खोए हुए क्षेत्रों को फिर से हासिल कर लिया.

Disclaimer- ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है. ज़ी मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More