&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: जब भी किसी को सांप काटता है तो सबसे पहले तो डर के मारे उसकी हालत खराब हो जाती है या फिर वह तुरंत अस्पताल इलाज के लिए भागता है लेकिन राजस्थान से ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें सांप के काटने के बाद पीड़ित युवक पहले अस्पताल इलाज के लिए नहीं भागा बल्कि पहले उसने सांप का पीछा करके उसे पकड़ा और फिर उसे अपने बैग में भरकर हॉस्पिटल लेकर पहुंच गया. इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन जब आप इसका वीडियो देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे.
राजस्थान यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज में उस समय हाहाकार मच गया, जब एक शख्स अपने बैग के अंदर सांप लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जिस सांप ने उस युवक को डसा था, वह उसको लेकर के ही अस्पताल पहुंचा था. इसी वजह से पूरे अस्पताल में कोलाहल मच गया.
अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर महेश मंगल के मुताबिक, करीब चार-पांच दिन पहले सांप के काटने के बाद युवक इलाज के लिए आया था. उसे एडमिट किया गया. पता चला कि युवक अपने साथ-साथ भी लेकर आया है हालांकि जैसे ही शख्स अस्पताल में एडमिट हुआ, उसके परिजन तुरंत से आपको बाहर ले गए थे. घटना के बाद अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अस्पताल के इमरजेंसी में आवश्यक अपने बैग से सांप निकाल रहा है. इस दौरान उसे लोग हैरानी भरी नजरों से देख रहे हैं. किसी तरह अस्पताल के स्टाफ ने सिचुएशन को संभाला और उसे एडमिट किया.
सांप काटने के बाद युवक खुद ले आया सांप को बैग में डालकर अस्पताल... 🧐🧐🧐 #RajasthanNews pic.twitter.com/ltkfFtD6CP
— Sandhya Yadav ✒️ (@Journosandhya) June 25, 2025
बताया जा रहा है कि शख्स के ऐसा करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. शायद वह मरीज सांप की पहचान करवाना चाहता था, जिससे कि डॉक्टर यह पता कर सकें कि वह जहरीला है या फिर नहीं. इससे उसके इलाज में सहायता मिल सकती है या फिर शख्स को इस बात की जानकारी नहीं है कि यह मामला नॉर्मल है. इसमें सांप को अस्पताल ले जाने की कोई जरूरत नहीं है. साथ यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो सांप काटने के बारे में अवेयरनेस और एजुकेशन की आवश्यकता को भी दर्शाता है. फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. Zee राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.