हंसते-हंसते पेट फुला देगा उड़नपरी जिज्जी करा राजस्थानी बुलेटिन, आ जाएगी मौज

Trending Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो Priyanka Dave Shrimali का है. प्रियंका राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं और इंटरनेट पर फनी वीडियोज बनाती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में उड़नपरी जिज्जी यानी की प्रियंका एंकर स्टाइल में सजी-धजी हैं. सबकुछ सही लगता है लेकिन जैसे ही वह अपना राजस्थानी बुलेटिन पढ़ना शुरू करती हैं, वैसे ही लोगों की हंसी छूट जाती है.

हंसते-हंसते पेट फुला देगा उड़नपरी जिज्जी करा राजस्थानी बुलेटिन, आ जाएगी मौज
Image Credit: Viral videoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Viral Video: समाचार देखना-सुनना किसे पसंद नहीं होता है. ज्यादातर लोग सुबह की चाय या तो टेलीविजन न्यूज देखने के साथ शुरू करते हैं या फिर अखबार पढ़ने के साथ. टीवी पर अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग तरह की बुलेटिन आती है लेकिन क्या आपने कभी राजस्थानी बुलेटिन देखा है. अगर नहीं तो आज राजस्थानी बुलेटिन देखने के बाद आप अपना पेट पकड़कर हंसने वाले हैं.

यह बात तो सभी जानते हैं कि राजस्थानियों का हर क्षेत्र में डंका बजता है. उनका टैलेंट न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी भारत का मान बढ़ा रहा है. तो वहीं, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई राजस्थानी अपने हुनर से लोगों का मनोरंजन भी कर रहे है. कुछ लोग एक्टिंग करते हैं तो कुछ लोग जानकारी देते हैं लेकिन आज आपको जो वीडियो दिखाएंगे, उसमें राजस्थान की प्रिंयका दवे उर्फ उड़नपरी जिज्जी ने मसालेदार राजस्थानी बुलेटिन पेश करके लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो Priyanka Dave Shrimali का है. प्रियंका राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं और इंटरनेट पर फनी वीडियोज बनाती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में उड़नपरी जिज्जी यानी की प्रियंका एंकर स्टाइल में सजी-धजी हैं. सबकुछ सही लगता है लेकिन जैसे ही वह अपना राजस्थानी बुलेटिन पढ़ना शुरू करती हैं, वैसे ही लोगों की हंसी छूट जाती है.

वीडियो को शुरू करते हुए प्रियंका कहती हैं कि नमस्कार आप देख रहे हैं राजस्थानी बुलेटिन और मैं हूं फलानी लुगाई. बड़ी खबर बीकानेर से है, जहां पर नहीं सही जाएगी भुजिया से छेड़खानी... इसके बाद वह चूरू, भीलवाड़ा के समाचार जिस अंदाज में सुनाती हैं, वह वाकई बहुत मजेदार होता है.

राजस्थान की उड़नपरी जिज्जी का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर ताबड़तोड़ कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा- Best news presenter of Rajasthan unlocked!. अन्य यूजर ने कमेट करते हुए लिखा- Such a perfect voice modulation. Superb acting. वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More