&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जालोर में जलदाय विभाग के सबसे बड़ी ट्यूबवेल घोटाला उजागर होने के बाद 3 तीन इंजीनियर्स के खिलाफ एक्शन हुआ है. जी मीडिया की खबर के बाद पीएचईडी ने जालौर के 3 तीन इंजीनियर्स को सस्पेंड किया. जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा ने निलंबन आदेश जारी किए. तत्कालीन जालोर SE और XEN श्याम बिहारी बैरवा, भीनमाल के तत्कालीन अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिवेदी, भीनमाल XEN हेमंत कुमार वैष्णव को निलंबित किया गया है. एसीएस अखिल अरोड़ा का कहना है कि 3 अफसरों को फिलहाल निलंबित किया गया है. बाकी 4 इंजीनियर्स पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें से दो इंजीनियर्स रिटायर्ड हो चुके है. वहीं दोनों फर्मों से रिकवरी के साथ ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई की जाएगी. जालौर में फर्म मैसर्स एमएम कंस्ट्रक्शन कंपनी और मैसर्स राज एंटरप्राइजेज ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया.
2022 को जारी किया गया था टेंडर
ठेका फर्म मैसर्स एमएम कंस्ट्रक्शन कंपनी और मैसर्स राज एंटरप्राइजेज के काम और वर्क ऑर्डर की जांच की जा रही है. अब फर्म के खिलाफ ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई होगी. कमेटी की जांच में सामने आया है कि जलदाय विभाग के जालोर सर्किल ने ट्यूबवेलों के ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम एस्को मॉडल पर देना तय किया था. इसके बाद 12 अगस्त 2022 को जालोर की ठेका फर्म मैसर्स एमएम कंस्ट्रक्शन कंपनी (जालोर) और मैसर्स राज एंटरप्राइजेज को वर्क ऑर्डर जारी किए गए.
मनमर्जी से बढ़ती गई टेंडर समय सीमा
आरोप है कि वित्त कमेटी की अनुमति के बिना ही टेंडर जारी किए गए. पहले 20 ट्यूबवेल का ठेका फर्म को दिया गया. इसके बाद वर्कऑर्डर में ट्यूबवेल की संख्या मनमर्जी से बढ़ती गई. पहले संख्या 112 हुई और फिर इसे 981 ट्यूबवेल का जिम्मा दे दिया गया. गौरतलब है सीएस सुधांश पंत ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद चीफ इंजीनियर संदीप शर्मा, एसीई नक्षत्र सिंह चारण और मुख्य लेखाधिकारी प्रेम सिंह की कमेटी बनाई थी.ऐसे में अब बाकी के 4 इंजीनियर्स के खिलाफ भी विभाग कार्रवाई कर सकता है.रिटायर्ड दो इंजीनियर्स के अलावा दो और इंजीनियर सस्पेंड हो सकते है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!