खांसी की सिरप दवा या जहर... भरतपुर के बाद सीकर में भी दो बच्चों की बिगड़ी तबियत

Jaipur News: भरतपुर के बयाना के बाद अब श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ गांव में भी खांसी की सरकारी दवा पीने के बाद दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई.

खांसी की सिरप दवा या जहर... भरतपुर के बाद सीकर में भी दो बच्चों की बिगड़ी तबियत
Image Credit: cough syrup

Jaipur News: राजस्थान में भरतपुर के बयाना के बाद अब श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ गांव में भी खांसी की सरकारी दवा पीने के बाद दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. मंडा हाथी दे CHC पर इलाज के दौरान दी गई डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप से 3 साल का किट्टू और डेढ़ साल का टिंकू अचानक बेहोश हो गए.

परिजन घबरा गए और तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां से दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जयपुर के जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया. मां सोनम ने बताया कि बच्चों को सर्दी-खांसी थी. इसलिए गांव के पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टर ने सिरप सहित कुछ दवाएं दीं, लेकिन दवा देने के कुछ ही मिनटों बाद दोनों बच्चे बेहोश हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

जेके लोन अस्पताल में बच्चों को ICU में दो दिन भर्ती रखा गया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों की हालत अब स्थिर है और शनिवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है. संयोग से आज किट्टू का जन्मदिन भी है, जिसे अस्पताल में ही बिताना पड़ा. इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्योंकि इसी तरह का मामला हाल ही में बयाना में सामने आया था, जहां सरकारी दवा पीने से बच्चों समेत डॉक्टर की भी तबीयत बिगड़ गई थी.

CMHO भरतपुर गौरव कपूर ने भी माना कि संबंधित डॉक्टर ने खुद भी वही दवा ली थी, जिससे तबीयत खराब हुई. अब सवाल उठता है कि क्या बच्चों को दी गई दवा असली थी या खराब स्टॉक का हिस्सा... चिकित्सा विभाग अभी तक चुप है. परिजन बेहाल हैं और पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. दवा वितरण में लापरवाही की जांच अब अनिवार्य हो गई है. दवा विभाग ने फिलहाल संदिग्ध डेक्सट्रोमेथॉरफन सिरप पर रोक लगा दी है और सैंपल लैब जांच के लिए भेजे हैं, लेकिन सवाल यही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.