&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन प्रदेश भर में आज से शुरू हो गए. अलग-अलग शैक्षिक संगठनों के शैक्षिक सम्मेलन राजधानी जयपुर में आयोजित किए जा रहे हैं. दो दिवस इन सम्मेलनों में पहले दिन आज शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा हुई.
शैक्षिक संगठनों ने यह तय किया कि शिक्षकों से जुड़ी तमाम समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप जाए, जिससे कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सके. शिक्षक संघ प्राथमिक माध्यमिक का शैक्षिक सम्मेलन मालवीय नगर में आयोजित हुआ, तो वहीं शिक्षक संघ राष्ट्रीय का गांधी नगर में वहीं शिक्षक संघ सियाराम का आदर्श नगर महात्मा गांधी स्कूल में शुरू हुआ.
लेकिन तमाम शिविरों में शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई. अधिकांश समस्याएं शिक्षकों के मोबाइल उपयोग को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को लेकर रही. शिक्षकों का कहना है कि सरकार तमाम कार्य ऑनलाइन करवाने के लिए शिक्षकों के ऊपर दबाव भी बना रही है और शिक्षा मंत्री मोबाइल उपयोग को लेकर शिक्षकों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं.
ऐसे में तमाम शिक्षक संगठन इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे. हालांकि शिक्षकों में शिक्षा मंत्री के स्कूलों के निरीक्षण को लेकर भी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि शिक्षा मंत्री शिक्षकों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह का कार्य कर रहे हैं.
वहीं शिक्षा मंत्री के ओएसडी निरीक्षण करने के लिए ऑथराइज्ड नहीं है, लेकिन नियम विरुद्ध स्कूलों का निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहे हैं, जो की पूरी तरह गलत है. वहीं हाल ही में हुए तबादलों को लेकर भी शिक्षकों में नाराजगी है. शिक्षा विभाग ने बिना किसी रणनीति के तबादले किए गए हैं. ऐसे में शिक्षकों की जब तक तबादला नीति नहीं बनाई जाए तब तक महिला व दिव्यांगों को तबादलों में प्राथमिकता दी जाए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!