Rajasthan Crime: रक्षक बने भक्षक! झुंझुनू में पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप

Rajasthan Crime News: राजस्थान के झुंझुनू से लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली खबर सामने आई है. जहां पर समाज की सुरक्षा करने वाली पुलिस के दो कर्मियों पर ही युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है.

Rajasthan Crime: रक्षक बने भक्षक! झुंझुनू में पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप
Image Credit: Jhunjhunu Crime News

Jhunjhunu Crime News: राजस्थान के झुंझुनू से लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली खबर सामने आई है. जहां पर समाज की सुरक्षा करने वाली पुलिस के दो कर्मियों पर ही युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. मामला जिले के उदयपुरवाटी इलाके के बबाई थाने का बताया जा रहा है. युवती के द्वारा शिकायत करने पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरपुरा की रहने वाली है.

पीड़ित के पति के साथ की मारपीट
शिकायत में युवती ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उसके पति के साथ नदी में ले जाकर मारपीट की और बाद में दोनों ने मिलकर उसके साथ अश्लील हरकत की. घटना का विरोध करने के लिए किशोरपुरा के लोग सैकड़ों की संख्या में उदयपुरवाटी थाने पहुंचे. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ धरना देने की भी इच्छा व्यक्त की है. इस मामले को लेकर मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा ने कहा जब तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. तब तक उनका ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

उदयपुर में हत्या के आरोपी गिरफ्तार
वहीं राजस्थान के उदयपुर के गोगुन्दा पुलिस ने हत्या के मामले में तीन माह से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है. आपको बता दें कि 2 मार्च को लालूराम व लक्ष्मण गमेती मोटरसाइकिल से गोगुन्दा से पडावली की ओर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में 13 लोगों ने मिलकर उनका रास्ता रोका और दोनों के साथ बर्बर मारपीट की. हमलावरों ने लालूराम के दोनों हाथ-पांव तोड़कर उसे सड़क किनारे पुलिया के नीचे पत्थरों के बीच फेंक दिया. जिससे उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों पर मजदूरी कर रहे पन्नालाल , धर्माराम , पप्पूलाल और प्रकाश गमेती निवासी नाल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पूछताछ के बाद गोगुंदा न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author