कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित 'Udaipur Files' फिल्म को मिली हरी झंडी, 55 कट के बाद रिलीज तय

Udaipur Files Film: राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है.

कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित 'Udaipur Files' फिल्म को मिली हरी झंडी, 55 कट के बाद रिलीज तय
Image Credit: Udaipur Files Film

Udaipur Files Film: राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म पर लगी आपत्तियों को खारिज करते हुए इसकी रिलीज को हरी झंडी दे दी है.

फिल्म अब 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को पहले 11 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ धार्मिक संगठनों और एक आरोपी ने इसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि फिल्म एक धार्मिक समुदाय विशेष को गलत तरीके से दर्शाती है, जिससे न्याय प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा 6 के तहत फिल्म की दोबारा समीक्षा करें. केंद्र सरकार की ओर से गठित समीक्षा कमेटी ने फिल्म में 55 कट लगाने का सुझाव दिया, जिसे निर्माता अमित जानी ने स्वीकार कर लिया.

Central Board of Film Certification ने भी फिल्म को नियमों के तहत सर्टिफिकेट दिया. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी आपत्तियों को खारिज कर फिल्म की रिलीज को मंजूरी दे दी. ‘उदयपुर फाइल्स’ एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है.

इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे साल 2022 में एक दर्जी कन्हैयालाल की उसके सोशल मीडिया पोस्ट के चलते निर्मम हत्या कर दी गई थी. फिल्म में विजय राज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और इसे संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है.

निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमने फिल्म को संतुलित और संवेदनशील रूप में पेश किया है. हम किसी समुदाय को निशाना नहीं बना रहे, बल्कि एक सच्ची घटना को दिखा रहे हैं. जनता खुद तय करें कि फिल्म में क्या सही है और क्या गलत.

दिल्ली हाईकोर्ट की रोक के बाद निर्माता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली. बाद में केंद्र सरकार की समीक्षा समिति ने बदलाव के बाद फिल्म को पास कर दिया. अब सभी कानूनी अड़चनें हटने के बाद फिल्म 8 अगस्त को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More