&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Government Project: अमृत भारत स्टेशन योजना से राज्य में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदल रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में तीन रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं. इनमें खैरथल, दौसा और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन शामिल हैं. वहीं अगले माह बाड़मेर और जैसलमेर को शामिल कर इन 5 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के तहत खैरथल, दौसा और रेवाड़ी रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है, जिससे इन स्टेशनों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. आधुनिक सुविधाओं, स्थानीय कला-संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है. आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे के 77 रेलवे स्टेशनों का करीब 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है.
वहीं राजस्थान के कुल 85 रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं. अब 5 रेलवे स्टेशनों को अगले माह तक लोकार्पित किया जाना प्रस्तावित है. इनमें उत्तर पश्चिम रेलवे के 5 स्टेशन शामिल हैं. खैरथल, दौसा और रेवाड़ी के अलावा बाड़मेर और जैसलमेर रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास के बाद लोकार्पण किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह इन सभी स्टेशनों का लोकार्पण कर सकते हैं.
खैरथल स्टेशन पर क्या खास
खैरथल एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र, जहां बड़ी अनाज और सब्जी मंडी स्थित, 12.79 करोड़ रुपए लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया. स्टेशन भवन का पूर्ण नवीनीकरण किया गया, आकर्षक पोर्च बना. 3600 वर्ग मीटर का सर्कुलेटिंग एरिया, अलग प्रवेश और निकास द्वार, दोपहिया-चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई. 4.19 करोड़ रुपए लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया.
पहले प्लेटफॉर्म छोटे थे, अब प्लेटफार्म शेल्टर को 150 वर्गमीटर बढ़ाया गया. प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई. आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे के 5 स्टेशनों का 22 मई 2025 को लोकार्पण किया गया था. उस समय देशनोक, मंडी डबवाली, राजगढ़, फतेहपुर शेखावाटी और गोगामेड़ी स्टेशनों का लोकार्पण किया गया था. उस समय PM मोदी ने देशनोक से सभी स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया था. वहीं अब दूसरे फेज में यात्रियों को 5 और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों की सौगात मिल सकेगी.
कैसा बना है दौसा रेलवे स्टेशन
दौसा स्टेशन का 15.17 करोड़ रुपए लागत से पुनर्विकास किया गया. स्टेशन भवन, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया को आधुनिक स्वरूप दिया गया. भारतीय कला और संस्कृति को दर्शाते चित्र बनाए गए. 4.10 करोड़ से चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया गया. बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए 1.08 करोड़ लागत से 2 लिफ्ट लगाई गई.
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, यात्री सुविधा के लिए ट्रेन सूचना बोर्ड लगाए गए. सोलर पावर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई. वहीं जयपुर मंडल ने रेवाड़ी स्टेशन का 31.91 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया है. हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन पर भी अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!