&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Diya Kumari Budget Meeting: केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियों के बीच नई दिल्ली में आयोजित 'बजट-पूर्व परामर्श बैठक' में राजस्थान का मजबूती से पक्ष रखा गया. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं और वित्तीय प्राथमिकताओं का खाका पेश किया.
5000 करोड़ की बड़ी मांग
दिया कुमारी ने राजस्थान की प्यास बुझाने और खेती को संबल देने के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा. उन्होंने पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को 'राष्ट्रीय परियोजना' घोषित करने और इसके लिए ₹5,000 करोड़ के विशेष प्रावधान की मांग रखी.यमुना जल समझौता, शेखावाटी क्षेत्र की जीवनरेखा 'यमुना जल संवहन परियोजना' को राष्ट्रीय मिशन में शामिल कर ₹200 करोड़ आवंटित करने की अपील की.'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना के तहत राजस्थान के लिए ₹900 करोड़ की केंद्रीय सहायता मांगी.
)
स्वास्थ्य और शिक्षा: जयपुर में दूसरे AIIMS की दस्तक
उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के लिए केंद्र के सामने दो प्रमुख प्रस्ताव रखे.राजधानी जयपुर में एक नए AIIMS की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और समग्र शिक्षा अभियान के तहत सालों से काम कर रहे संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के बाद, उनके वेतन और खर्च में केंद्र से वित्तीय सहयोग जारी रखने की अपील की.
इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा में 'ग्रीन' विजन
सड़क और बिजली क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया कुमारी ने कहा-राष्ट्रीय राजमार्ग, वर्ष 2018 में घोषित 50 प्रस्तावित नेशनल हाईवे को जल्द अधिसूचित किया जाए.ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए नई सड़क परियोजनाओं के लिए वीजीएफ (VGF) सहायता की मांग की गई. बिजली निगमों पर उच्च ब्याज वाले ऋणों के पुनर्गठन और कुसुम योजना के लक्ष्यों को बढ़ाने पर बल दिया.
)
हेरिटेज सर्किट को मिले नई उड़ान
राजस्थान की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार पर्यटन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने 'हेरिटेज टूरिज्म सर्किट' और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग के लिए विशेष बजट की मांग की. उन्होंने हवाई कनेक्टिविटी विस्तार को पर्यटन विकास की अनिवार्य शर्त बताया.
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वास जताया कि आगामी केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत-2047' और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करेगा,जिसमें राजस्थान अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!