Alwar News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज अलवर मिनी सचिवालय में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में अलवर शहर 366 से 54वें स्थान पर आ गया और वायु सर्वेक्षण 2025 में तीसरे स्थान पर है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज अलवर मिनी सचिवालय में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि अलवर शहर को और स्वच्छ रखने की जरूरत है. इसके लिए और प्रयास किए जा रहे हैं.
मंत्री आज अलवर मिनी सचिवालय में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में अलवर शहर 366 से 54वें स्थान पर आ गया और वायु सर्वेक्षण 2025 में तीसरे स्थान पर है. आज सभी मुद्दों को लेकर व्यापक स्तर पर रिव्यू किया गया है.
शहर की सफाई व्यवस्था के मानकों को लेकर अधिकारियों को बात की गई है. उन्होंने बताया कि अलवर शहर में कचरा निस्तारण के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. कचरा संग्रहण केंद्र तय करना, कचरा केंद्र बढ़ाने, नालों की सफाई सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई.
उड़ती डस्ट को रोकने की व्यवस्था करने के निर्देश किए गए हैं. इस योजन के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का भी पूरा योगदान है. अलवर शहर के लिए प्रस्तावित नाइट विजन पर चर्चा की गई. अलवर शहर की आबादी बढ़ती जा रही है. उस हिसाब से विकास के क्या-क्या संसाधनों की जरूरत होगी.
इस पर न्यास अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं. उनका अवलोकन कर उस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाएगा. महिला सशक्तिकरण के प्रयास किए जा रहे हैं. सरिस्का में इको सेंसेटिव जोन तय किया जाएगा. सेंचुरी के काम को आगे बढ़ाया जाएगा. सीटीएच के मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया है. अब उसके दायरे को निर्धारित किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!