Rajasthan News: सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में देर रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बारिश से खेतों में पड़ी कटी हुई फसलें चौपट हो गई.
Trending Photos

Rajasthan News: सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में देर रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बारिश से खेतों में पड़ी कटी हुई फसलें चौपट हो गई. एक तरफ जहां पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वहीं दूसरी ओर बैमोसम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है.
बावड़ी निवासी किसान सुल्तान सिंह और महिला किसान प्रेम देवी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से धूलभरी आंधियां चल रही थी, जिससे खेत में कटी हुई फसलें दूसरे खेतों में जा रही थी. इकट्ठा किया हुआ पशुओं का चारा भी अंधड़ से खेतों में फैल गया.
बीती रात हुई बारिश और हल्की ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुक़सान हुआ. अब फसलों की स्थिति देखते हुए लग रहा है कि लागत मूल्य भी मिल पाना संभव नहीं है. जौं-गेंहू के दाने खराब होने से फसलों के भाव भी टूट गए हैं. अक्सर राम रुठने के बाद लोगों को राज से उम्मीद रहती है, इसलिए किसानों ने सरकार से सहायता की गुहार लगाई है.