पिंक सिटी में 4 दिन गुजारेंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति, आमेर महल का करेंगे दीदार

US Vice President Jaipur visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस जयपुर दौरे पर आने वाले हैं.  वे शुक्रवार को परिवार संग इटली पहुंच गए थे.  इसके बाद 21 अप्रैल को भारत पहुंचेंगे.

पिंक सिटी में 4 दिन गुजारेंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति, आमेर महल का करेंगे दीदार

US Vice President Jaipur visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस जयपुर दौरे पर आने वाले हैं. वे शुक्रवार को परिवार संग इटली पहुंच गए थे. इसके बाद 21 अप्रैल को भारत पहुंचेंगे. भारत आते ही वह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. इसके बाद 21 अप्रैल की रात को जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. वेंस 24 अप्रैल तक जयपुर में रहकर राजस्थान की विरासत का दीदार करेंगे. वहीं 22 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बिजनेस समिट को संबोधित भी करेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेडी वेंस के कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी हुआ है. वेंस 21 अप्रैल की रात को ही जयपुर पहुंच जाएंगे. वहीं 22 को आमेर और बिजनेस समिट में शामिल होंगे. इसके बाद वह 23 अप्रैल की सुबह अमेरिकी एयर फोर्स के विशेष विमान से उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल का 3 घंटे भ्रमण करेंगे.

जेडी 23 अप्रैल की दोपहर को वापस आकर जयपुर सिटी पैलेस पहुंचेंगे. इसके बाद 24 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर वाशिंगटन के लिए निकल जाएंगे. अमेरिका के उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाने की तैयारी हो रही है. वहीं राज्य सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश के साथ तैनात कर दिया है. इंटेलिजेंस टीम से मिले इनपुट के आधार पर कुछ जगह बैरिकेडिंग की गई है और राजस्तों को बंद किया जाएगा. डेविड के मूवमेंट के दौरान उनकी सुरक्षा टीम के साथ राजस्थान पुलिस भी सादी वर्दी में रहने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

आमेर में वेंस और उनके साथ आने वाले सभी मेहमानों को जोधपुरी साफा पहनाकर उनका स्वागत किया जाएगा. वेंस को आमेर महल में ही राजस्थान की परंपरा की झलक दिखाई जाएगी. इसमें कठपुतली डांस, लोक नृत्य, वेशभूषा और भोजन शामिल होगा.

जयपुर के 12 गाइड को नियुक्त किया गया है. आमेर महल के साथ-साथ जयपुर का इतिहास भी मेहमानों को बताया जाएगा. गाइडों को बता दिया गया है कि वह तय दूरी पर रहते हुए ही मेहमानों को सभी प्रकार की जानकारी देंगे. महल के रिनोवेशन का काम किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार वेंस का दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर स्वागत करने वाले हैं. इसके बाद दिल्ली में ही 21 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात होनी तय है. विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस दौरान वहां मौजूद रहेंगे. 22 अप्रैल को वेंस के जयपुर में आमेर महल की विजिट के दौरान भी विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रह सकते हैं.

बता दें कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा, उनके तीन छोटे बच्चे इवान, विवेक, मीराबेल और अमेरिकी प्रशासन के आला अधिकारी रहेंगे. 13 साल में यह किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा होने वाली है. इससे पहले पिछली बार जो बाइडेन उपराष्ट्रपति के रूप में 2013 में भारत की धरती पर पधारे थे.

Trending news