US Vice President: आज से अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के 4 दिन के दौरे पर रहने वाले हैं. पीएम से मुलाकात के बाद वे जयपुर के लिए रवाना होंगे.
Trending Photos

US Vice President: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज यानी 21 अप्रैल को भारत पहुंचने वाले है. वह चार दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चे भी इस ट्रिप साथ हैं. वे इटली दौरे से भारत आ रहे हैं.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज सुबह 10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला है. इसके बाद वे अक्षरधाम मंदिर का दीदार करेंगे. यहां पर वह पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प देखने के साथ किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी जाने वाले हैं.
आज ही जेडी वेंस पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से भी मिलेंगे. पीएम मोदी ने जेडी वेंस के लिए डिनर आयोजन किया है.
इसके बाद वेंस सोमवार रात को ही जयपुर के लिए निकलेंगे. जयपुर में मंगलवार को रुकने के बाद वह बुधवार को आगरा में ताजमहल को देखेंगे. अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा, उनके तीन छोटे बच्चे इवान, विवेक, मीराबेल और अमेरिकी प्रशासन के आला अधिकारी रहने वाले हैं. 13 साल में पहली बार कोई अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत पर है. पिछली बार जो बाइडेन उपराष्ट्रपति के रूप में भारत आए थे.
जेडी वेंस का भारत आने का मकसद बेहद खास है. इस दौरे की दो खास वजह हैं. इस वक्त भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील, टैरिफ को लेकर स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है. प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस के बीच व्यापार, टैरिफ, क्षेत्रीय सुरक्षा और बाइलेट्रल कोऑपरेशन को बढ़ाने के तरीकों सहित कई जरूरी मुद्दों पर बात होगी.
वेंस परिवार पहली बार भारत आ रहे हैं. अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं. उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिले से ताल्लुक रखते हैं. बाद में वे अमेरिका में बस गए थे. वहीं उषा का जन्म हुआ. उषा पहली बार भारत आएंगी. वह जयपुर में आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस का दीदार करेंगी.
21 अप्रैल की रात को वेंस परिवार जयपुर पहुंचेगा. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाया जा रहा है. राज्य सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड के साथ तैनात कर दिया है. इंटेलिजेंस टीम से मिले इनपुट के आधार पर कुछ जगह रास्ते बंद भी किए जाने वाले हैं.
आमेर में वेंस और उनके साथ आने वाले सभी मेहमानों को जोधपुरी साफा पहनाकर उनका स्वागत किया जाएगा. वेंस को आमेर महल में ही राजस्थान की परंपरा की झलक दिखाई जाएगी. इसमें कठपुतली डांस, लोक नृत्य, वेशभूषा और भोजन शामिल होगा.
जयपुर के 12 गाइड को नियुक्त किया गया है. आमेर महल के साथ-साथ जयपुर का इतिहास भी मेहमानों को बताया जाएगा. गाइडों को बता दिया गया है कि वह तय दूरी पर रहते हुए ही मेहमानों को सभी प्रकार की जानकारी देंगे. महल के रिनोवेशन का काम किया जा रहा है.