Jaipur News: SMS अस्पताल में शुरू हुई वैलेट पार्किंग, स्टॉफ को मिली बड़ी राहत

SMS Hospital: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे डॉक्टर्स को बड़ी राहत मिली है. अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर्स के लिए वैलेट पार्किंग की सुविधा शुरू की है.

Jaipur News: SMS अस्पताल में शुरू हुई वैलेट पार्किंग, स्टॉफ को मिली बड़ी राहत
Image Credit: SMS Hospital

Jaipur News: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे डॉक्टर्स को बड़ी राहत मिली है. अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर्स के लिए वैलेट पार्किंग की सुविधा शुरू की है. फिलहाल ये व्यवस्था ट्रायल मोड में शुरू की गई है.

बड़े लंबे समय से थी परेशानी
एसएमएस अस्पताल में पार्किंग की समस्या लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है. खासकर डॉक्टर्स के लिए, जिन्हें समय की नजाकत में गाड़ी पार्क करने में दिक्कत होती थी. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले अस्पताल के प्रिंसिपल
अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी के मुताबिक, तीन नंबर गेट पर डॉक्टर्स को ओपीडी समय में वैलेट पार्किंग दी जाएगी. इस सुविधा के तहत डॉक्टर अपनी गाड़ी गेट पर छोड़कर सीधे ओपीडी जा सकेंगे, जबकि उनकी गाड़ी कॉलेज पार्किंग में सुरक्षित तरीके से पार्क की जाएगी.

फिलहाल 15 दिनों के लिए लागू किया गया
फिलहाल इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 15 दिनों के लिए लागू किया गया है. सफल रहने पर इसे बांगड़, ट्रॉमा और SSB अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा. डॉ दीपक माहेश्वरी ने बताया कि ट्रायल के बाद ड्राइवर की पहचान के लिए ID कार्ड, स्टाफ की यूनिफॉर्म और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को लागू किया जाएगा.

सामान हुआ चोरी
हालांकि कुछ डॉक्टर्स ने निजी सामान चोरी होने, गाड़ी मंगाने में देरी और डेंट जैसी चिंताओं को लेकर सवाल भी उठाए हैं. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह सुविधा कितना भरोसा जीत पाती है. फिलहाल यह सुविधा ट्रायल पर है, लेकिन अगर यह सफल होती है तो एसएमएस अस्पताल के साथ ही अन्य चिकित्सा संस्थानों के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author