राजस्थान पंचायत उपचुनाव 2025: डूंगरपुर, श्रीगंगानगर और करौली में खाली सीटों के लिए वोटिंग जारी

Rajasthan Panchayat Upchunav: राजस्थान में एक बार फिर पंचायत की सियासत गरमा गई है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद की खाली सीटों के लिए आज गुरुवार 21 अगस्त को मतदान हो रहा है.

राजस्थान पंचायत उपचुनाव 2025: डूंगरपुर, श्रीगंगानगर और करौली में खाली सीटों के लिए वोटिंग जारी
Image Credit: Rajasthan Panchayat Upchunav

Rajasthan Panchayat Upchunav: राजस्थान में एक बार फिर पंचायत की सियासत गरमा गई है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद की खाली सीटों के लिए आज गुरुवार 21 अगस्त को मतदान हो रहा है. करौली, झुंझुनूं, जोधपुर और डूंगरपुर में मतदाता अपने-अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए कतारों में खड़े हैं.

डूंगरपुर के चौरासी में पंचायती राज उप चुनाव में मतदान के दौरान बूथ संख्या 109 पर ईवीएम मशीन खराब हुई. जिला परिषद वार्ड 9 के मतदान की ईवीएम खराब हुई. ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रुका.

Add Zee News as a Preferred Source

झुंझुनूं के नवलगढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. नवलगढ़ के वार्ड नंबर 10 में उर्मिला चोटिया के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है. दो प्रत्याशी मैदान में हैं. दोनों में कड़ा मुकाबला है. मतदान को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए.

जोधपुर के भोपालगढ़ में बावड़ी पंचायत समिति वार्ड 20 के उपचुनाव की आज मतदान हो रहा है. कल मतगणना होगी. मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा. कांग्रेस से उम्मीदवार भीयाराम, भाजपा से प्रेमाराम, आरएलपी से भगाराम तथा निर्दलीय मनोहरलाल चुनावी मैदान में हैं. मतदान क्षेत्र के अंतर्गत आज सार्वजनिक अवकाश भी घोषित है. SDM जवाहर चौधरी के नेतृत्व में सभी व्यवस्था चाक चौबंद है.

डूंगरपुर चौरासी में पंचायती राज उप चुनाव के दौरान बूथ संख्या 109 पीठ पर इवीएम मशीन खराब होने के कारण तहसीलदार भींवाराम, डिप्टी राकेश राजोरा बूथ पर पहुंचे. ईवीएम बदल कर मतदान पुनः शुरू कराया. मशीन खराब होने से करीब 40 मिनट तक मतदान बाधित रहा. जिला परिषद के वार्ड संख्या 9 के लिए मतदान हो रहा था.

करौली में पंचायत समिति उपचुनाव जारी है. मंडरायल पंचायत समिति वार्ड नंबर 6 और मासलपुर वार्ड नंबर 2 के लिए मतदान हो रहा है. धीमी गति के बीच मतदान शुरू हुआ. धीरे-धीरे मतदाता मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. मंडरायल में 3823 और मासलपुर में 4539 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

डूंगरपुर जिले में जिला परिषद के वार्ड 9 और पंचायत समिति सीमलवाड़ा के वार्ड 16 पर आज मतदान हो रहा है. 45 बूथ पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. जिला परिषद सीट पर 17 हजार 924 मतदाता व पंचायत समिति सीट पर 5 हजार 326 मतदाता मतदान करेंगे. दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है. भाजपा, कांग्रेस व भारत आदिवासी पार्टी के बीच मुकाबला है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More