Rajasthan Politics: जल संसाधन मंत्री रावत ने रामगढ़ बांध के मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया. उन्होंने दावा किया कि इसी सरकार में ईआरसीपी के जरिए रामगढ़ बांध में पानी आएगा.
Trending Photos

Rajasthan News: जयपुर की लाइफ लाइन रामगढ़ बांधी अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा. सरकार के इसी कार्यकाल में रामगढ़ बांध में पानी आएगा. रामसेतु यानी ईआरसीपी के जरिए पेयजल आएगा. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में दावा किया. उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के तहत 252.93 लाख रुपये के इन कार्यों को आगामी 12 माह में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है. प्रदेश सरकार 'विकास के साथ विरासत के संरक्षण' को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है. इसी क्रम में आज ऐतिहासिक रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है. राजस्थान की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना से रामगढ़ बांध में पानी लाया जाएगा, जिसके लिए बांध की मरम्मत और विभिन्न निर्माण कार्य पहले ही करवाए जा रहे हैं. रामगढ़ बांध लगभग 21 साल से सूखा है. ऐसे में मंत्री के दावे की निगाहे पूरे जमवारामगढ़ और जयपुर की रहेगी.
विभाग के अफसरों को निर्देश
जल संसाधन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में, गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरे करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इस विरासत की उपयोगिता, महत्व को देखते हुए सतत निगरानी के साथ इसका संरक्षण भी करेगी. परियोजना के प्रथम चरण के टेंडर किए जा चुके है. द्वितीय चरण के प्रक्रियाधीन है. चरणबद्ध रूप से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा. जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान लंबे अरसे से पानी की समुचित आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहा है. कई परियोजनाओं द्वारा इस समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं. राजस्थान की विभिन्न जल परियोजनाएं राष्ट्रीय परियोजनाओं मे शामिल हुई हैं, जिससे केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है.
लंबे समय से चल रही थी मांग
लंबे समय से रामगढ़ बांध के पुनरोद्धार के कार्य क्षेत्रवासियों कि आवश्यक मांग रही है. आज इन कार्यों का शिलान्यास रामगढ़ में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने मे मील का पत्थर साबित होगा. यह परियोजना आने वाले वर्षों में रामगढ़ क्षेत्र के साथ समूचे प्रदेश के समग्र विकास की नींव रखेगी.
रिपोर्टर- आशीष चौहान