सवा घंटे तक हवा में ही घूमते रहे भजनलाल सरकार के मंत्री, बाद में सड़क मार्ग से पहुंचे डीग

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के मंत्रियों को आज हैलीकॉप्टर ने हवा में खूब हिचकोले खिलाये और गंतव्य पर पहुंचाने के बजाय जहां से उड़ान भरी वहीं वापस उतरना पड़ा.

सवा घंटे तक हवा में ही घूमते रहे भजनलाल सरकार के मंत्री, बाद में सड़क मार्ग से पहुंचे डीग
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के मंत्रियों को आज हैलीकॉप्टर ने हवा में खूब हिचकोले खिलाये और गंतव्य पर पहुंचाने के बजाय जहां से उड़ान भरी वहीं वापस उतरना पड़ा. गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के जन्मदिन के मौके का था.

सरकार के चार मंत्री खुद जवाहर सिंह बेढम, झाबर सिंह खर्रा, गौतम कुमार दक और कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जयपुर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे से डीग के लिए उड़ान भरी. अलवर जिले की सीमा में बड़ौदा मेव गांव के ऊपर मौसम पलटी खा गया. एटीसी ने पायलट को सूचना दी कि आगे मौसम बहुत खराब है.

Add Zee News as a Preferred Source

हेलीकॉप्टर को वापस गोविंदगढ़ की तरफ ही ले जाइए. पायलट ने दौसा, अलवर और भरतपुर के आसपास के इलाकों में लैंडिंग की परमिशन मांगी लेकिन भारी बारिश और घने बादलों के कारण कहीं से भी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली.

हार थक कर चारों मंत्रियों को वापस गोविंदगढ आना पड़ा. यहां से सड़क मार्ग से जवाहर सिंह बेढम, झाबर सिंह खर्रा और गौतम दक डीग के लिए रवाना हुए, जबकि कृष्ण कुमार बिश्नोई जरूरी बैठक के सिलसिले में दिल्ली रवाना हुए.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जयपुर में बारिश का दौर लगातार जारी है. ऐसे में जयपुर की सड़कों पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. गड्ढों में तब्दील सड़कों को पार करना एक चुनौती बन गया है. मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. ऐसे में आमजन के लिए ये बारिश अब आफत बन गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.