Rajasthan में मानसून की विदाई के साथ चढ़ेगा पारा, 10 अक्टूबर के बाद खिलेगी धूप
Advertisement

Rajasthan में मानसून की विदाई के साथ चढ़ेगा पारा, 10 अक्टूबर के बाद खिलेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Jaipur: राजस्थान में सितंबर के महीने में मानसून (Rajasthan Monsoon) की मेहरबानी झमाझम जारी रही थी. वहीं, वर्तमान समय में राज्य में मानसून आखिरी पड़ाव पर चल रहा है और केवल एक हफ्ते के ही मानसून की गतिविधियां बची हुई हैं. प्रदेश में मानसून 10 अक्टूबर तक विदाई लेने की संभावना है. 

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: भारी बारिश के बाद मौसम शुष्क, जल्द हो सकती है मानसून की विदाई

वहीं, राज्य के जोधपुर (Jodhpur) और बीकानेर (Bikaner) संभागों से मानसून 6 अक्टूबर को ही विदा हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ हीं, 10 अक्टूबर के बाद राज्य में धूप निकलती रहेगी. इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और इसी के चलते कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. बता दें कि पिछले वर्ष राजस्थान में मानसून ने 6 अक्टूबर तक विदाई ली थी लेकिन इस साल अच्छी बारिश के चलते मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक हो सकती है. 

प्रदेश में हुई बारिश (Rain) के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. साथ हीं, मानसून के चलते बांध क्षेत्रों में भराव के कारण किसानों को सोयाबीन, मूंगफली, मक्का की फसलों में भारी नुकसान हुआ है और किसान लगातार परेशान हो रहे हैं.

Trending news