ACP Aditya Poonia: एसीपी आदित्य पूनिया का निडर और सख्त रवैया हमेशा चर्चा में रहता है! सचिन पायलट और अन्य नेताओं के साथ गरमागर्मी की खबरें भी आती रहती हैं. पढ़ें उनके बारे में…
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
ACP Aditya Poonia: एसीपी आदित्य पूनिया का हाल ही में छात्र नेता निर्मल चौधरी के साथ SMS अस्पताल के बाहर झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद से ही आईपीएस आदित्य पूनिया और भी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. ACP Aditya Poonia निडर और सख्त रवैये के कारण वे चर्चा में रहते हैं. कभी सचिन पायलट के साथ तो कभी अन्य नेताओं के साथ उनकी गरमागर्मी की खबरें आती रहती हैं. आज इस आर्टिकल में जानेंगे एसीपी आदित्य पूनिया के करियर के बारे में.
पूनिया का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें आदित्य पूनिया सचिन पायलट के सामने खड़े होकर उनका रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं. निडर अंदाज में अडिग खड़े होकर सचिन पायलट को आगे जाने से रोक रहे हैं.
डॉक्टर राकेश बिश्नोई की मौत के बाद NSUI छात्र नेता निर्मल चौधरी जयपुर के SMS हॉस्पिटल में धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से हटाने की कोशिश की, जिससे उनके और पुलिस के बीच झड़प हो गई। अगले दिन, पुलिस ने निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उनकी गिरफ्तारी 2022 के एक मामले में हुई है, जिसमें पुलिस की वर्दी फाड़ने का आरोप है। इससे पहले लोगों का मानना था कि निर्मल की गिरफ्तारी डॉक्टर बिश्नोई की मौत के मामले में हुई है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।
जानें आदित्य पूनिया के बारे में ...
आदित्य पूनिया ने एक बार विदेश में अच्छी नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया था, क्योंकि उनकी मां को कैंसर था और उन्होंने बेटे से कहा था कि वह विदेश की बजाय अपने देश में अफसर बनकर सेवा करे. मां की इच्छा को पूरा करने के लिए आदित्य ने विदेश की नौकरी छोड़ दी. हालांकि, कुछ समय बाद मां की मृत्यु हो गई, लेकिन आदित्य ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करके आरएएस की परीक्षा में 66वीं रैंक हासिल की, जिससे उन्होंने मां के ख्वाब को पूरा किया.
आदित्य पूनिया ने अपने पहले ही प्रयास में आरएएस परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्होंने 2014 में दिल्ली से आईआईटी की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद जयपुर में रहकर आरएएस की तैयारी शुरू की. आदित्य ने घर पर रहकर पिता वेदप्रकाश का ध्यान रखा और खुद ही पढ़ाई की. उनकी इच्छा थी कि वे राजस्थान पुलिस ज्वाइन करें. उनकी रैंक के आधार पर उन्हें आरपीएस के रूप में डीवाईएसपी के पद पर नियुक्त किया गया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!