&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में रविवार को एक बार फिर से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग बुलंद होगी. युवा शक्ति मंच राजस्थान इस संदेश को लेकर जल महल से भगवा रैली का आयोजन करेगा. संगठन का दावा है कि इस रैली में करीब 30 हजार युवा शामिल होकर हिंदुत्व और गौ संरक्षण का संकल्प दोहराएंगे.
सुबह 11 बजे साधु-संत रैली को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे. वाहन सवार युवक हाथों में भगवा झंडे लेकर शहर की सड़कों से गुजरेंगे. यह रैली जल महल से शुरू होकर रामगढ़ मोड़, चूंगी होते हुए आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में समाप्त होगी. युवा शक्ति मंच के प्रदेश संयोजक सुनील सिंह शेखावत ने बताया कि यह आयोजन स्वामी लक्ष्मणानंद बलिदान दिवस के अवसर पर किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य न सिर्फ गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाना है, बल्कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करना है. महामंत्री के गौरीशंकर खोरवाल और जिला अध्यक्ष लक्ष्य मेहरा के अनुसार, रैली में करीब 10 हजार दोपहिया और 500 चारपहिया वाहन शामिल होंगे.
रैली को व्यवस्थित करने के लिए 1000 वॉलंटियर्स लगाए जाएंगे. साथ ही 6 डीजे साउंड सिस्टम से हिंदुत्व का संदेश गूंजेगा. संगठन ने कई साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है. इनमें जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य और रवि नैयर समेत कई लोग शामिल होंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!