जैसलमेर में पहली बार जारी हुआ 108 रुपये का सिक्का, लोगों ने खिंचवाए फोटो

Jaisalmer News: सिक्के का निर्माण भारत सरकार की मुंबई स्थित टकसाल में हुआ और यह सिक्का 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बना हुआ है. 108 अंक का हमारे सनातन परंपरा में खास महत्व है, जिसे शुभ माना जाता है. इसलिए इसके की दुनिया पर में भारी मांग हो रही है. सिक्कों के संग्रह करने वाले देश-विदेश में इस सिक्के की सनातन प्रेमियों में भारी मांग देखने को मिल रही है.

जैसलमेर में पहली बार जारी हुआ 108 रुपये का सिक्का, लोगों ने खिंचवाए फोटो
Image Credit: Jaisalmer NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaisalmer News: दुनिया का 108 रुपये मूल्य वर्ग का सिक्का पहली बार भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया. श्री उत्तरा मिष्ठ के 41वें पीठाधिपति श्री सत्य प्रमोद तीर्थ स्वामी की 108 में जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा 108 रुपये मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी किया गया है.

संसार में पहली बार 108 रुपये के स्मारक सिक्के का पूरा सेट संग्रहण वह अध्ययन करने वाले लोगों के लिए जारी किया गया. यह सिक्का रामदेवरा निवासी हुकम सिंह के पास पहुंचा है. यह सिक्का उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा विशेष कार्यक्रम में यह सिक्का जारी किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

शुद्ध चांदी से बना है सिक्का

सिक्के का निर्माण भारत सरकार की मुंबई स्थित टकसाल में हुआ और यह सिक्का 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बना हुआ है. 108 अंक का हमारे सनातन परंपरा में खास महत्व है, जिसे शुभ माना जाता है. इसलिए इसके की दुनिया पर में भारी मांग हो रही है. सिक्कों के संग्रह करने वाले देश-विदेश में इस सिक्के की सनातन प्रेमियों में भारी मांग देखने को मिल रही है.

बाजार में प्रचलन हेतु नहीं आएगा

सिक्कों का संग्रह करने वाले हुकम सिंह ने बताया कि उनके पास में 108 नंबर छपे हुए कई नोट भी संग्रह में रखे हुए हैं. यह सिक्का बाजार में प्रचलन हेतु नहीं आएगा लेकिन जो लोग संग्रह का शौक रखते हैं उनके लिए काफी फायदेमंद है. रामदेवरा सहित आसपास के ग्रामीण लोगों को जब जानकारी मिली कि 108 रुपए का सिक्का जारी हुआ है तो उस चांदी से निर्मित सिक्के को देखने के लिए उनके घर पहुंचे वह सिक्के के साथ फोटो भी खिंचवाए.

पढ़ें जैसलमेर की एक और खबर

जैसलमेर में प्यार का खतरनाक अंजाम, घर में घुसकर 19 साल के अनीश की बेरहमी से हत्या

Jaisalmer News: पोकरण कस्बे के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवक अनीश की शुक्रवार अल सुबह बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के बदमाश अनीश के घर पर पहुंचे और अचानक धावा बोल दिया. उन्होंने घर में घुसकर युवक के साथ जमकर मारपीट की. गंभीर चोट लगने के बाद अनीश की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने तुरंत उसे पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही CO पोकरण भवानी सिंह और SHO छतरसिंह तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुट गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More