जैसलमेर में प्यार का खतरनाक अंजाम, घर में घुसकर 19 साल के अनीश की बेरहमी से हत्या

Jaisalmer News: राजस्थान में जैसलमेर के पोकरण कस्बे के पास कासम खा की ढाणी, पंछपीपली में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने 19 वर्षीय अनीश की प्रेम प्रसंग के चलते बेरहमी से हत्या कर दी. बदमाशों ने घर पर धावा बोलकर युवक की पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
 

जैसलमेर में प्यार का खतरनाक अंजाम, घर में घुसकर 19 साल के अनीश की बेरहमी से हत्या
Image Credit: Jaisalmer NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaisalmer News: पोकरण कस्बे के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवक अनीश की शुक्रवार अल सुबह बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के बदमाश अनीश के घर पर पहुंचे और अचानक धावा बोल दिया. उन्होंने घर में घुसकर युवक के साथ जमकर मारपीट की. गंभीर चोट लगने के बाद अनीश की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने तुरंत उसे पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


घटना की सूचना मिलते ही CO पोकरण भवानी सिंह और SHO छतरसिंह तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुट गई है.

कासम खा की ढाणी पंछपीपली का मामला
यह पूरा मामला पोकरण क्षेत्र के कासम खा की ढाणी, पंछपीपली का बताया जा रहा है. घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है. मृतक युवक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अस्पताल में भारी भीड़
घटना की खबर फैलते ही राजकीय अस्पताल पोकरण में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए. अस्पताल परिसर में भारी भीड़ के चलते पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद है. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More