Jaisalmer News: पाक के नापाक मंसूबो पर पानी फेरने को BSF चौबीसों घंटे तैयार - DIG ने दिया धांसू बयान

Rajasthan News: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जहां करारा जवाब दिया. वहीं इस दौरान बीएसएफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.

Jaisalmer News: पाक के नापाक मंसूबो पर पानी फेरने को BSF चौबीसों घंटे तैयार - DIG ने दिया धांसू बयान
Image Credit: BSF News

Jaisalmer News: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जहां करारा जवाब दिया. वहीं इस दौरान बीएसएफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. इस दौरान जैसलमेर बीएसएफ नॉर्थ सेक्टर डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना द्वारा जहां पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया. वहीं अभी स्थितियां सीजफायर की है. और यदि पाकिस्तान द्वारा फिर कोई नापाक हरकत की जाती है तो बीएसएफ उसके मंसूबो पर पानी पहनने को लिए हरदम तैयार है.

ड्रेस कोड में होगा बदलाव
वहीं उन्होंने बीएसएफ में ड्रेस कोड के बदलाव को लेकर जहां जानकारी दी. इसी के साथ डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस बार बॉर्डर फेंसिंग में भी बदलाव किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं डीआईजी ने बताया कि बीएसएफ द्वारा सीमा की सुरक्षा करने के लिए सुरक्षा बल के वेपन और डॉगस्क्वाड व कैमल फोर्स के ड्रेस कोड मेंहोने वाले बदलाव के बारे में भी बताया.

Add Zee News as a Preferred Source

तनोट माता मंदिर के लिए क्या बोले?
डीआईजी ने भारत-पाकिस्तान के दोनों युद्ध की साक्षी रही तनोट माता मंदिर के बारे में भी अपने विटार व्यक्त किए. आपको बता दें कि मंदिर की देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी अब बीएसएफ के कंधों पर हैं. अपनी वार्ता में डीआईजी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी मााता का आशीर्वाद बीएसएफ पर रहा.

पर्यावरण संरक्षण में भी भूमिका निभाती है बीएसएफ
आपको बता दें कि देश की सुरक्षा के साथ ही बीएसएफ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भूमिका निभा रही है. इसी की तर्ज पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर इंडिया पार्क के नाम से एक पार्क भी बनाया गया है. अंत में डीआईजी बोले कि अगर पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा में सेंधमारी की जाती है और युद्ध के हालात होते हैं तो इसका करारा जवाब देने को बीएसएफ हरदम अलर्ट है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - शंकर दान

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author